• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज

सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज

सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज
विज्ञापन
सैमसंग ने जनवरी में विंडोज़ 10 ओएस पर चलने वाला पहला गैलेक्सी डिवाइस गैलेक्सी टैबप्रो एस लॉन्च किया था। अब दक्षिण कोरियाई कंपनी ने टैबप्रो का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। यह डिवाइस गोल्ड कलर में अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध होगा। इस डिवाइस को गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन नाम दिया गया है। यह टैबलेट अमेरिका में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और बेस्ट बाय पर 999.99 डॉलर (करीब 66,700 रुपये) पर सोमवार से उपलब्ध होगा।

नए कलर के अलावा, गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन में रेगुलर वेरिएंट की तुलना में कुछ स्पेसिफिकेशन भी अपग्रेड किए गए हैं। गैलेक्सी टैबप्रो एस को जहां 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था वहीं गोल्ड वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम है।

नए डिवाइस में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पिछले गैलेक्सी टैबप्रो एस जैसे ही हैं। गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन विंडोज़ 10 पर चलता है। इसमें 12 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जो इंटेल कोर एम3 प्रोसेसर पर चलता है।

गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इसमें 5200 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके एक बार चार्ज करने पर 10.5 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है जिससे यह 2.5 घंटे में ही फुल चार्ज हो जाता है।
 

बात करें कनेक्टिविटी की तो सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे दूसरे फ़ीचर हैं। गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन का डाइमेंशन 290.3x198.8x6.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 694 ग्राम है।

हालांकि, अभी भारत में गैलेक्सी टैबप्रो एस की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि अभी तक गैलेक्सी टैबप्रो एस भी भारत में नहीं आया है। इसके अप्रैल में भारत में लॉन्च होने की संभावना था। हो सकता है कि कंपनी जल्द ही भारतीय यूज़र के लिए नया गोल्ड एडिशन लॉन्च कर दे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.00 इंच
प्रोसेसरIntel Core m3
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2160x1440 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »