सैमसंग ने लॉन्च किया 12 इंच डिस्प्ले वाला विंडोज 10 टैबलेट

सैमसंग ने लॉन्च किया 12 इंच डिस्प्ले वाला विंडोज 10 टैबलेट
विज्ञापन
सीईएस 2016 के मौके पर सैमसंग ने अपना टू-इन-वन गैलेक्सी टैबप्रो एस लॉन्च किया। सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस के वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट फरवरी महीने में चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहला गैलेक्सी डिवाइस होगा जिसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। फिलहाल इस टैबलेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस की भिड़ंत गूगल के पिक्सल सी, ऐप्पल के आईपैड प्रो और माइक्रोसॉफ्ट के सर्फेस प्रो 4 से होगी। यह टैबलेट विंडोज 10 होम/ प्रो पर चलेगा और इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन बेहद ही शानदार हैं।
 
samsung galaxy tabpro s official

सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस का डाइमेंशन 290.3x198.8x6.3 मिलीमीटर है और वज़न 693 ग्राम। इस टू-इन-वन टैबलेट में 12 इंच का एमोलेड स्क्रीन है जिसका रिज़ॉल्यूशन 2160 x 1440 पिक्सल है। इसमें इंटल कोर एम3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 128/ 256 जीबी होगी। सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5200 एमएएच की बैटरी है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस में 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.1 फ़ीचर हैं। सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस के एलटीई वर्ज़न में 2जी और 3जी के अलावा 4जी एलटीई कैटेगरी 6 कनेक्टिविटी मौजूद है। डिवाइस के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। यह जीपीएस और एनएफसी चिप के साथ आएगा।

सैमसंग गैलेक्सी टैबप्रो एस के साथ एक डिटेचेबल कीबोर्ड भी लॉन्च किया गया है। एक डिजिटल पेन भी है जिसे आपको अलग से खरीदना पड़ेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »