सैमसंग गैलेक्सी टैब आइरिस लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी टैब आइरिस लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
सैमसंग ने भारत में अपना पहला 'मेक इन इंडिया' टैबलेट गैलेक्सी टैब आइरिस लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट आइरिस टेक्नोलॉजी और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट के साथ 13,499 रुपये में उपलब्ध होगा। सैमसंग ने इस टैबलेट को अपने डिजिटल इंडिया विजन के तहत लॉन्च किया है।

इस टैब की सबसे  बड़ी खासियत है कि इसे खासकर सरकारी और कॉरपोरेट कर्मचारियों को ध्यान में रखकर दिया गया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर है। इस फीचर में एक आइरिस स्कैनर दिया गया है जिसमें आधार, एसटीक्यूसी और यूआईडीएआई सर्टिफाइड हैं। फोन की उपलब्धता को लेकर तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

डिजिटल इंडिया विजन के तहत लॉन्च किए गए सैमसंग के इस टैब में 1024x600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 7 इंच का डब्ल्यूएसवीजीए डिस्प्ले है। यह 3 जी टैबलेट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब आइरिस में 1 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाकर 200 जीबी तक किया जा सकता है। कंपनी टैब में दिए आइरिस स्कैनर को 'डुअल आई स्कैनर' बता रही है।

3जी सपोर्ट वाला सैमसंग गैलेक्सी आइरिस टैब में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। टैब का डाइमेंशन 193.4x116.4x 9.7 मिलीमीटर और वजन 327 ग्राम है। टैब को पॉवरफुल बनाने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस बजट टैबलेट में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर दिए गए हैं।

दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने एक बयान जारी कर कहा कि गैलेक्सी टैब आइरिस 'सरकारी सेवाएं जैसे पासपोर्ट, टैक्स, हेल्थकेयर और शिक्षा के अलावा बैंक सेवाओं को भी कैशलेस और पेपरलेस' बनाने में मदद करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samsung india, samsung galaxy iris tab launched
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »