Redmi Pad Pro हुआ लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh की बैटरी

इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी 10,000 mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 17:52 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi Pad को पेश किया था
  • पिछले कुछ वर्षों में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसकी 10,000 mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Redmi ने Pad Pro को Redmi Turbo 3 के साथ लॉन्च किया है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी 10,000 mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह तीन कलर्स और Harry Potter एडिशन में है। इसे चीन में लाया गया है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi Pad को पेश किया था। हालांकि, Redmi ने Pad Pro को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। Redmi Pad Pro के 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 17,300 रुपये), 8 GB + 128 GB का CNY 1,599 (लगभग 18,400 रुपये) और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 1,799 (लगभग 20,700 रुपये) का है। इसकी बिक्री 15 अप्रैल से शुरू होगी। यह Smoke Green, Dark Grey और Shallow Blue Bay कलर्स में उपलब्ध होगा। इस टैबलेट के Harry Potter एडिशन का प्राइस CNY 2,299 (लगभग 26,500 रुपये) का है। यह 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। 

Redmi Pad Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K (2,560 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 SoC 8 GB के LPDDR4x RAM और 256 GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1.5 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें बैक पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ये दोनों कैमरा 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (fps) पर करता है। 

इसकी 10,000mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें चार स्टीरियो स्पीकर्स डॉल्बी एटमॉस के लिए सपोर्ट के साथ हैं। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसका साइज 280 mm x 181.85 mm x 7.52 mm और भार लगभग 571 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है। यह टैबलेट के सेगमेंट में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tablet, Redmi, Demand, Sensor, Market, Processor, Battery, Launch, Video, Camera, Smartphone, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  3. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  3. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  4. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  5. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  6. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  8. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  9. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  10. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.