Vivo T3x 5G अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 15,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इसमें बैक पैनल के टॉप पर दाएं कोने में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है इसमें दो कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है

Vivo T3x 5G अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 15,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इसमें Qualcomm Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo T2x 5G की जगह लेगा
  • इसमें बैक पैनल के टॉप पर दाएं कोने में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है
  • इसके दाएं कोने पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T3x 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर्स का खुलासा किया है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo T2x 5G की जगह लेगा। Vivo T2x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया था। 

देश में Vivo की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 17 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ दिए गए वीडियो टीजर में इसके डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। यह रेड और ग्रीन कलर्स में है। इसमें बैक पैनल के टॉप पर दाएं कोने में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है इसमें दो कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है। इसके दाएं कोने पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। Flipkart पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम होगा। इसमें Qualcomm Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन में 4 GB, 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्प और 128 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसमें 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Vivo T3x 5G में 6,000 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

हाल ही में  Vivo ने Y100t को लॉन्च किया था। इसमें 6.64 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है। कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे Snowy White, Far Mountain Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Vivo Y100t को चीन में लॉन्च किया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »