Realme Pad के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लॉन्च से पहले हुए लीक

Flipkart के टीज़र पेज के मुताबिक, Realme Pad में 10.4 इंच फुल-स्क्रीन WUXGA+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2,000x1,200 पिक्सल और 82.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा। पहले यह टीज़ किया गया था कि यह टैब 6.9mm मोटा होगा।

Realme Pad के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लॉन्च से पहले हुए लीक
ख़ास बातें
  • Realme Pad में मिलेगा 8 मेगापिक्सल का सेल्फी व रियर कैमरा
  • रियलमी पैड खरीद के लिए Flipkart पर होगा उपलब्ध
  • यह टैब 6.9mm मोटा हो सकता है
विज्ञापन
Realme Pad भारतीय मार्केट में 9 सितंबर को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टैब को समर्पित एक पेज भी Flipkart पर लाइव कर दिया गया है, जिससे इसकी उपलब्धता संबंधी जानकारी सामने आती है। पेज पर रियलमी पैड के प्रमुख स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी का खुलासा होता है, खासतौर पर डिस्प्ले डिटेल्स सामने आती हैं। टैबलेट के फ्रंट और बैक डिज़ाइन की जानकारी Flipkart पेज पर लिस्ट है। रियलमी पैड में दो कैमरे दिए जा सकता है, जिसमें एक फ्रंट कैमरा होगा और दूसरा बैक कैमरा। यह टैब 6.9mm मोटा हो सकता है।

Flipkart के टीज़र पेज के मुताबिक, Realme Pad में 10.4 इंच फुल-स्क्रीन WUXGA+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2,000x1,200 पिक्सल और 82.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा। पहले यह टीज़ किया गया था कि यह टैब 6.9mm मोटा होगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में अटैच रेंडर के मुताबिक, टैबलेट के सभी  किनारों पर बेजल्स देखे जा सकते हैं। रियलमी पैड में गोल्ड फिनिश स्पोर्ट किया गया है, लेकिन पुरानी लीक में संकेत मिला था कि यह टैबलेट ग्रे फिनिश के साथ दस्तक देगा। वहीं, टैब के बैक पैनल पर रियलमी लोगो भी देखा जा सकता है।

रियलमी पैड का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे शुरू किया जाएगा। यह इवेंट वर्चुअली सभी को देखने के लिए उपलब्ध होगा। ट्विटर के टीज़र में देखा जा सकता है कि टैबलेट के बॉटम हिस्से पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में राउंडेड कॉर्नर के साथ 3.5mm हेडफोन जैक स्थित है।

रियलमी पैड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट और बैक दोनों जगह स्तित होगा, दोनों में 1.36 इंच के सेंसर के साथ f/2.8 अपर्चर, 2.8mm फोकल लेंथ, इमेज स्टेब्लाइज़ेशन और 65.3 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू शामिल है। दोनों कैमरा को लेकर माना जा रहा है कि यह 3,264x2,448 पिक्सल रिजॉल्यूशन की तस्वीर कैप्चर करेंगे। पुरानी लीक में यह भी संकेत मिले थे कि रियलमी पैड में aluminium unibody, यूएसबी टाएप-सी पोर्ट और स्टायलस दिया जाएगा।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and sharp display
  • Slim, good build quality
  • Good battery life
  • Good sound quality
  • 3.5mm headphone jack
  • कमियां
  • No stylus or keyboard support
  • Not recommended for productivity
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7100 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Pad, Realme Pad Specifications, Realme, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »