Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च

इस टैबलेट के चाइनीज वर्जन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo Pad Mini में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2026 21:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K OLED मैट डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस टैबलेट में 8,000 mAh की बैटरी होगी
  • इस वर्ष अप्रैल में इस टैबलेट को चीन में पेश किया गया था

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo का नया टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Oppo Pad Mini के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस वर्ष अप्रैल में इस टैबलेट को चीन में Oppo Pad 5 Pro के साथ पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले Oppo Pad Mini का डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वर्जन के समान हो सकते हैं। 

Oppo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में बताया है कि Oppo Pad Mini Matte Display Edition में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Mobile Platform का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टैबलेट में 8,000 mAh की बैटरी होगी। Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K OLED मैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में मैट डिस्प्ले से ग्लेयर में कमी होगी और लिखने पर यह पेपर जैसा महसूस होगा। इसमें डिस्प्ले के आसपास 2.99 mm बेजेल्स होंगे। 

Advertisement

इस टैबलेट के चाइनीज वर्जन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo Pad Mini में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट की 8,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। देश में Oppo Pad 5 Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने वाले इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते  हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। हाल ही मे्ं इस टैबलेट की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। 

चीन में पेश किए गए Oppo Pad 5 Pro में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Oppo Pad 5 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट की 13,380 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आठ स्पीकर और डुअल-माइक्रोफोन यूनिट है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.