Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग

इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। भारत में लॉन्च किए जाने वाले Oppo Pad 5 Pro के स्पेसिफिकशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad 5 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • इस टैबलेट की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है
  • Oppo Pad 5 Pro को अप्रैल में चीन में पेश किया गया था

इस टैबलेट को अप्रैल में चीन में पेश किया गया था

Photo Credit: Oppo

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Oppo का नया टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Pad 5 Pro को अप्रैल में चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते  हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस टैबलेट की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने BIS की वेबसाइट पर Oppo के एक डिवाइसेज की मॉडल नंबर - OPD2516 के साथ लिस्टिंग की इमेज को शेयर किया है। यह Oppo Pad 5 Pro हो सकता है। इस टिप्सटर ने आगामी टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी है। ये स्पेसिफिकेशंस इस टैबलेट के चाइनीज वेरिएंट के समान दिख रहे हैं। 

Advertisement

चीन में पेश किए गए Oppo Pad 5 Pro में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 540 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Oppo Pad 5 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट की 13,380 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आठ स्पीकर और डुअल-माइक्रोफोन यूनिट दी गई है। 

भारत में अप्रैल में Oppo Pad 5 Pro को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 13.2 इंच 3.4K (3,392 x 2,400 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 540 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU है। Oppo Pad 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट में 13,380 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.