OnePlus Pad 2 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 3000 x 2120 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक होगी।

OnePlus Pad 2 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad में 11.6 इंच का डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus Pad 2 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • OnePlus Pad 2 में 9,510mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
OnePlus 16 जुलाई को आयोजित होने वाले एक बड़े लॉन्च इवेंट के लिए तैयारी कर रहा है। ब्रांड OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन के साथ-साथ Watch 2R, Nord Buds 3 Pro और OnePlus Pad 2 टैबलेट भी लॉन्च करेगा। ऑफिशियल लॉन्च से पहले टिपस्टर योगेश बरार ने टैबलेट की बॉक्स फोटो के साथ भारत में आगामी OnePlus Pad 2 की अनुमानित कीमत का खुलासा किया है।


OnePlus Pad 2 Price


टिप्सटर के अनुसार, OnePlus Pad 2 की एमआरपी 47,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के साथ यह करीब 45,999 रुपये होने की उम्मीद है। यह कीमत 12GB/256GB वेरिएंट के लिए है। टैबलेट के साथ एक्सेसरीज की कीमतें भी लीक हुईं हैं, कीबोर्ड की कीमत 11,999 रुपये और OnePlus Stylo की कीमत 5,000 रुपये है। इन एक्सेसरीज पर डिस्काउंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


OnePlus Pad 2 Specifications


पिछली रिपोर्ट और ऑफिशियल टीजर के अनुसार, OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 3000 x 2120 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक होगी। डिस्प्ले डॉल्बी विजन का सपोर्ट करेगी। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM/128GB और 12GB RAM/256GB में आएगा। OnePlus Pad 2 में 9,510mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें बेहतर ऑडियो के लिए 6 स्पीकर मिलेंगे। टैबलेट भारत में OnePlus Stylo 2 (स्टाइलस), स्मार्ट कीबोर्ड और फोलियो केस के साथ लॉन्च होगा। OnePlus ने हाल ही में OnePlus 12R का नया "सनसेट ड्यून" कलर ऑप्शन लॉन्च किया है। यह नया कलर ऑप्शन फिलहाल सिर्फ भारत में उपलब्ध है, हालांकि, यह जल्द ही अन्य ग्लोबल बाजारों में भी आने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »