OnePlus Pad 2 में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जानें सबकुछ

OnePlus Pad 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होगा। अब तक किसी भी ब्रांड ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस टैबलेट लॉन्च नहीं किया है।

OnePlus Pad 2 में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad में 11.6 इंच का डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर अपने फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 2 पर काम कर रहा है।
  • OnePlus Pad 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होगा।
  • भारतीय बाजार में Pad 2 की कीमत लगभग 45,000 रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर अपने फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 2 पर काम कर रहा है। टिपस्टर मैक्स जाम्बोर की हाल ही में आई एक्स पोस्ट में टैबलेट की लॉन्च समय सीमा का खुलासा हुआ था। ब्रांड के एक नए अपडेट से उस चिपसेट का पता चला है जो टैबलेट में दिया जाएगा। यहां हम आपको OnePlus Pad 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस


जंबोर के अनुसार, OnePlus Pad 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होगा। अब तक किसी भी ब्रांड ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस टैबलेट लॉन्च नहीं किया है। ऐसी संभावना है कि Xiaomi Pad 7 Pro में भी यही चिपसेट हो सकता है। OnePlus ने बीते साल अपने पहले टैबलेट OnePlus Pad को लॉन्च किया था जो कि Oppo Pad 2 का रीब्रांडेड वर्जन था। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Oppo जल्द ही चीन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप से लैस Oppo Pad 3 लॉन्च कर सकता है। संभवना है कि यह मई में Reno 12 सीरीज के साथ डेब्यू करेगा। ग्लोबल मार्केट पर इसी डिवाइस को OnePlus Pad 2 के तौर पर रीब्रांड किए जाने की संभावना है।

आपको बता दें कि OnePlus Pad 3 के बारे में अन्य जानकारी लीक होने की अफवाह है। यह इस साल की दूसरी छमाही में पेश हो सकता है। OnePlus Pad 2 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट शामिल होने से पता चलता है कि यह OnePlus Pad की तुलना में ज्यादा महंगा हो सकता है। आपको बता दें कि Dimensity 9000 पर बेस्ड OnePlus Pad की कीमत यूरोप में 499 यूरो और भारत में 37,999 रुपये थी। ऐसी संभावना है कि भारतीय बाजार में Pad 2 की कीमत लगभग 45,000 रुपये हो सकती है। संभावना है कि आने वाले दिनों में Pad 2 के बारे में ज्यादा जानकारी लीक होगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • कमियां
  • Average cameras
डिस्प्ले11.61 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9000
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2800x2000 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता9510 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »