• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Nokia T21 टैबलेट 8200mAh बैटरी, 10.36 इंच डिस्‍प्‍ले, 4GB रैम के साथ इस देश में हुआ लॉन्‍च

Nokia T21 टैबलेट 8200mAh बैटरी, 10.36 इंच डिस्‍प्‍ले, 4GB रैम के साथ इस देश में हुआ लॉन्‍च

Nokia T21 में 10.36 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। इस टैब में 1200 x 2000 पिक्सल वाला 2K रेजॉलूशन दिया गया है।

Nokia T21 टैबलेट 8200mAh बैटरी, 10.36 इंच डिस्‍प्‍ले, 4GB रैम के साथ इस देश में हुआ लॉन्‍च

Nokia T21 में यूनिसॉक का T612 प्रोसेसर लगाया गया है। इसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज का सपोर्ट है।

ख़ास बातें
  • Nokia T21 को अब अमेरिकी मार्केट में लाया गया है
  • इसे यूरोप और भारत में पहले ही लाया जा चुका है
  • नोकिया के इस टैब में बड़ी बैटरी और डिस्‍प्‍ले मिलता है
विज्ञापन
टैबलेट मार्केट ने बीते कुछ साल में रफ्तार पकड़ी है। कोरोना के बाद बनी वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्‍लास की परिस्‍थ‍ितियों ने दुनियाभर में टैब मार्केट को तेजी दी है। पहले चुनिंदा ब्रैंड्स ही इस कैटिगरी पर फोकस कर रहे थे। अब तो लगभग हर स्‍मार्टफोन ब्रैंड अपने टैब ला रहा है। नोकिया ने भी इस कैटिगरी में जोर आजमाइश की है। उसका फोकस अर्फोडेबल टैबलेट पर ज्‍यादा दिखता है। पिछले साल सितंबर में नोकिया (Nokia) ने Nokia T21 टैब को यूरोपीय मार्केट में पेश किया था। अब इसे अमेरिकी मार्केट में भी पेश कर दिया गया है। 
 

Nokia T21 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Nokia T21 में 10.36 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। इस टैब में 1200 x 2000 पिक्सल वाला 2K रेजॉलूशन दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में वाइड वाइन एल1 सर्टिफ‍िकेशन भी है, जिससे ओटीटी पर एचडी स्‍ट्रीमिंग मुमकिन हो जाती है। नोकिया ने इस टैब में स्‍टाइलय का सपोर्ट भी दिया है, लेकिन वह बॉक्‍स में बंडल्‍ड नहीं मिलता। इस टैब के फ्रंट और रियर में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। बैक में एलईडी फ्लैश भी है। 

Nokia T21 में यूनिसॉक का T612 प्रोसेसर लगाया गया है। इसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज का सपोर्ट है। एसडी कार्ड भी इस टैब में लगाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलता है। टैब की अन्‍य खूबियों की बात करें, तो Nokia T21 में वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, एक USB-C पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। 

डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर से लैस Nokia T21 में 8200mAh की बैटरी दी गई है। इसे 18वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। इस टैब को अमेरिका में Nokia की वेबसाइट पर 239.99 डॉलर (लगभग 19,660 रुपये) है। कंपनी बंडल ऑफर भी लाई है, जिसके जरिए टैब और फ्लिप कवर को 229.99 डॉलर (लगभग 18,841 रुपये) में खरीदा जा सकता है। भारत में यह टैब पहले ही लॉन्‍च हो चुका है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »