• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 9.7 इंच डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 678 पर बेस्ड होगा Motorola Moto Tab G62, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

9.7 इंच डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 678 पर बेस्ड होगा Motorola Moto Tab G62, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

प्रोसेसर की बात की जाए तो यह डिवाइस सिर्फ वाई-फाई मॉडल के लिए Qualcomm Snapdragon 678 पर बेस्ड होगा, जबकि 4G LTE  मॉडल Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा, दोनों करीब 3 साल पुरानी चिप्स हैं।

9.7 इंच डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 678 पर बेस्ड होगा Motorola Moto Tab G62, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

Photo Credit: Motorola

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में मेमोरी के मामले में 4GB RAM आने की उम्मीद है।
  • सिर्फ वाई-फाई मॉडल के लिए Qualcomm Snapdragon 678 पर बेस्ड होगा।
  • 4G LTE मॉडल Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा।
विज्ञापन
Motorola अब मार्केट में एक नया टैबलेट लेकर आने की तैयारी कर रहा है। बीते साल कंपनी ने टैबलेट सेगमेंट में वापसी की थी। कंपनी अपने एंट्री-लेवल और मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाने के लिए लोकप्रिय है। कंपनी का नया टैबलेट Moto Tab G62 मिड-रेंज कैटेगरी में बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस के साथ नजर आया है, लेकिन लॉन्च और उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं है। आइए इस आगामी टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आगामी Motorola Tab G62 डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस Google Play कंसोल लिस्टिंग पर है। इसमें एक डिस्प्ले आएगा जो 1200 x 2000 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन प्रदान करती है। यह Motorola Tab G62 के जैसा ही रेजॉल्यूशन है, लेकिन Tab G70 की 11 इंच स्क्रीन के बजाय इस नए टैबलेट में 9.7 इंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो यह डिवाइस सिर्फ वाई-फाई मॉडल के लिए Qualcomm Snapdragon 678 पर बेस्ड होगा, जबकि 4G LTE  मॉडल Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा, दोनों करीब 3 साल पुरानी चिप्स हैं।

स्टोरेज की बात की जाए तो इस टैबलेट में मेमोरी के मामले में 4GB RAM आने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर डिपार्टमेंट के मामले में यह डिवाइस टॉप पर कंपनी के अपने कस्टम यूजर इंटरफेस के साथ Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी।
 

Motorola Moto Tab G62 का अनुमानित 


लॉन्च की बात की जाए तो आने वाले हफ्तों में Motorola Moto Tab G62 टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद करते हैं, जिसमें स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में अधिक जानकारी शामिल है।
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Motorola Tab G70 LTE में 11.00 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000x1200 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Helio G90T पर काम करता है। कैमरा की बात की जाए तो इस टैबलेट में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस टैबलेट के रियर में 13MP का कैमरा दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 7,700mAh की बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »