Moto Pad 60 Neo जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,040mAh की बैटरी

कंपनी का दावा है कि यह 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट के साथ सबसे स्लिम और लाइटवेट टैबलेट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 23:41 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा
  • फ्लिपकार्ट पर Moto Pad 60 Neo के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है
  • इस टैबलेट में Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है

इस टैबलेट में 11 इंच 2.5K डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल  Motorola का Moto Pad 60 Neo इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इसमें 11 इंच 2.5K डिस्प्ले मिलेगा। Moto Pad 60 Neo में Smart Connect फीचर्स के लिए सपोर्ट होगा। कंपनी का दावा है कि यह 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट के साथ सबसे स्लिम और लाइटवेट टैबलेट है। Moto Pad 60 Neo की थिकनेस 6.9 mm और भार लगभग 490 ग्राम का है। 

मोटोरोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस टैबलेट को 12 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। Moto Pad 60 Neo की प्रमोशनल इमेज में यह डुअल-टोन ग्रीन कलर के साथ दिख रहा है। इस टैबलेट में 11 इंच 2.5K डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। यह Moto Pen के साथ कम्पैटिबल होगा। 

Advertisement

फ्लिपकार्ट पर Moto Pad 60 Neo के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। कंपनी का दावा है कि यह 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट के साथ सबसे स्लिम और लाइटवेट टैबलेट है। Moto Pad 60 Neo की थिकनेस 6.9 mm और भार लगभग 490 ग्राम का होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 होगा। यह मोटोरोला के क्रॉस कंट्रोल और फाइल ट्रांसफर जैसे Smart Connect फीचर्स को सपोर्ट करेगा। इस टैबलेट में Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है। Moto Pad 60 Neo की 7,040 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बॉक्स में चार्जर के साथ Moto Pen दिया जाएगा। 

इस वर्ष अप्रैल में कंपनी ने Moto Pad 60 Pro को देश में पेश किया था। इस टैबलेट को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 12.7 इंच 3K LTPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Moto Pad 60 Pro की 10,200 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.