Lenovo Tab M10 5G हुआ 6GB RAM और 7700mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Lenovo Tab M10 5G में10.61 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल है।

Lenovo Tab M10 5G हुआ 6GB RAM और 7700mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Tab M10 5G में 10.61 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Lenovo ने Lenovo Tab M10 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
  • Lenovo Tab M10 5G में 10.61 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo Tab M10 5G में Qualcomm Snapdragon 695 SoC पर काम करता है।
विज्ञापन
Lenovo ने Lenovo Tab M10 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Lenovo Tab M10 5G के 10.61 इंच की LCD डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 695 SoC स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको लेनोवो के इस टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Tab M10 5G  कीमत और उपलब्ध


Lenovo Tab M10 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर इसे स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत खरीदा जा सकता है। सेल की शुरुआत 15 जुलाई, 2023 से होगी। इसके अलावा टैबलेट को कंपनी की ऑफिशियल साइट और Lenovo स्टोर से खरीदा जा सकता है।


Lenovo Tab M10 5G के स्पेसिफिकेशंस


Lenovo Tab M10 5G में10.61 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पैनल में टीयूवी आई केयर सर्टिफिकेश दिया गया है जो कि कंफर्टेबल रीडिंग प्रदान करता है। Lenovo के टैबलेट का वजन 490 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो 7,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 12 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग प्रदान करता है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 695 SoC पर काम करता है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में ड्यूल स्पीकर के साथ ड्यूल एटमस दिया गया है। Lenovo Tab M10 5G में 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »