10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Pad 5e, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 12.05 इंच 2.8K LCD स्क्रीन (2,800 × 1,968 पिक्सल्स), 144 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 16:10 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 18:21 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Pad 5e में 12.05 इंच 2.8K डिस्प्ले दिया गया है
  • चीन में पेश किए गए इस टैबलेट में 10,000 mAh की बैटरी है
  • यह Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलता है

इस टैबलेट के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर iQOO ने iQOO Pad 5e को लॉन्च किया है। इस टैबलेट के साथ iQOO 15, iQOO Watch GT और iQOO TWS 5 को भी पेश किया गया है। iQOO Pad 5e में 12.05 इंच 2.8K डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में 10,000 mAh की बैटरी है। 

iQOO Pad 5e का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 24,700 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 2,299 (लगभग 28,400 रुपये),  12 GB + 256 GB का CNY 2,599 (लगभग 31,100 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 2,999 (लगभग 37,100 रुपये) का है। iQOO Pad 5e को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। iQOO Watch GT 2 के Bluetooth और eSIM वर्जन के प्राइसेज क्रमशः CNY 499 (लगभग 6,200 रुपये) और CNY 699 (लगभग 8,700 रुपये) के हैं। यह स्मार्टवॉच तीन कलर्स में खरीदा जा सकेगा। iQOO TWS 5 का प्राइस CNY 399 (लगभग 4,900 रुपये) का है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। iQOO Pad 5e और iQOO Watch GT 2 की बिक्री चीन में Vivo के ई-स्टोर के जरिए शुरू हो गई है। iQOO TWS 5 की बिक्री 25 अक्टूबर से की जाएगी। 

iQOO Pad 5e के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 12.05 इंच 2.8K LCD स्क्रीन (2,800 × 1,968 पिक्सल्स), 144 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 16:10 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है। इसकी स्क्रीन DC डिमिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 और Adreno 750 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलता है। 

iQOO Pad 5e में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस टैबलेट में क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। iQOO Pad 5e की 10,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट का साइज 266.43 × 192 × 6.62 mm और भार लगभग 584 ग्राम का है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.