Infinix का पहला टैबलेट होगा ‘Infinix XPAD’! मिड रेंज में हो सकता है लॉन्‍च

Infinix XPAD : अनुमान लगाया गया है कि इनफ‍िनिक्‍स का पहला टैब मिड-रेंज में आएगा।

Infinix का पहला टैबलेट होगा ‘Infinix XPAD’! मिड रेंज में हो सकता है लॉन्‍च

सांकेतिक तस्‍वीर।

ख़ास बातें
  • Infinix ने अपने पहले टैबलेट पर शुरू किया काम
  • अभी सिर्फ मॉडल नंबर की जानकारी मिल पाई है
  • टैब को मिड रेंज में लाया जा सकता है
विज्ञापन
Infinix Tablet : इनफ‍िनिक्‍स ने पहचान बनाई है अट्रैक्टिव प्राइस में परफॉर्मेंस फोकस्‍ड डिवाइस पेश करके। काफी वक्‍त से कंपनी इस स्‍ट्रैटिजी को फॉलो कर रही है और 20 से 30 हजार की रेंज में उसने अच्‍छी डिवाइस उतारी हैं। एक रिपोर्ट में दावा है कि अब Infinix ने अपने पहले टैबलेट पर काम शुरू कर दिया है। गिजमोचाइना का कहना है कि इनफ‍िनिक्‍स के पहले टैब का नाम “Infinix XPAD” होगा, जिसे स्‍पॉट किया गया है। इसका मॉडल नंबर X1101B है। हालांकि टैब की टेक्निकल डिटेल्‍स अभी मालूम नहीं हैं।  

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इनफ‍िनिक्‍स का पहला टैब मिड-रेंज में आएगा। इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी मिड-रेंज वाले ही होंगे। यह सिम कार्ड को भी सपोर्ट कर सकता है, जिससे यूजर मोबाइल डेटा की मदद से इंटरनेट एक्‍सेस कर पाएंगे। 

ब्रैंड कई कैटिगरीज में फोकस कर रहा है, जिनमें स्‍मार्ट टीवी भी शामिल है। हाल ही में भारतीय मार्केट में Infinix का नया बजट स्मार्ट टीवी मॉडल - 32Y1 Plus लॉन्च किया गया है। इसमें Jio Cinema, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube जैसे पॉपुलर ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं। कंपनी का कहना है कि अच्छे साउंड एक्सपीरिएंस के लिए इसमें 16W स्टीरियो स्पीकर सिस्टम भी मिलता है। वहीं, डिस्प्ले का मैक्सिमम ब्राइटनेस लेवल 250 nits है। 

Infinix 32Y1 Plus को भारत में 9,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल ई-रिटेलर Flipkart के जरिए ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। नए बजट स्मार्ट टीवी की पहली बिक्री 24 जून 2024 को शुरू होगी।

ब्रैंड ने पिछले महीने Infinix GT 20 Pro काे लॉन्‍च किया था। उसकी कीमत बैंक ऑफर्स (Infinix GT 20 Pro Bank offers) के साथ 22,999 रुपये से शुरू होती है। Infinix GT 20 Pro में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8200 अल्‍टीमेट प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ 8GB और 12GB LPDDR5X रैम दी गई हैं। साथ ही पिक्‍सलवर्क्‍स X5 टर्बो गेमिंग चिप भी लगी है। फोन में एक्‍स बूस्‍ट गेमिंग मोड है, जिसके साथ दावा है कि यह ज्‍यादा गेम्‍स को 90fps में डिलिवर करता है।  
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले32.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
स्मार्ट टीवीहां
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top tier performance for a mid-range phone
  • Responsive AMOLED screen
  • Clutter free software
  • Good battery life
  • Decent primary camera
  • NFC support
  • IP54 rating
  • कमियां
  • Primary camera doesn't perform well in low light
  • Lacks an ultra-wide angle camera
  • Mediocre macro camera
  • Will receive only two Android OS updates
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »