इस टैबलेट में है 10000 एमएएच की बैटरी

इस टैबलेट में है 10000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
आर्कोस ने अपनी ऑक्सीजन सीरीज़ का एक और टैबलेट लॉन्च किया है। कंपनी ने आईएफए ट्रेड शो में 13.3 इंच डिस्प्ले वाला आर्कोस 133 ऑक्सीजन टैबलेट पेश किया। टैबलेट को कंपनी द्वारा नवंबर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह 179.99 यूरो (करीब 13,400 रुपये) में मिलेगा।

आर्कोस 133 ऑक्सीजन कंपनी की ऑक्सीजन सीरीज का सबसे बड़ा टैबलेट है। इसमें फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। टैबलेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

आर्कोस 133 ऑक्सीजन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर रॉकचिप आरके3368 सीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। डिवाइस में 10000 एमएएच की बैटरी है और इसका वज़न 1.17 किलोग्राम है।

133 ऑक्सीजन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। ऐसा लगता है कि कंपनी इस टैबलेट के जरिए परिवार वाले लोगों को लुभाने की कोशिश कर रही है। प्रेस रिलीज में कहा गया है, "परिवार के लोग बैठ कर गेम खेल सकते हैं और सिनेमा देख सकते हैं।" कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक, माइक्रो-एचडीएमआई पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले13.30 इंच
प्रोसेसरRockchip RK3368
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Archos, Archos 133 Oxygen, Tablets, Android, IFA, IFA 2016
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »