Apple की फोल्डेबल सेगमेंट में iPad के साथ हो सकती है शुरुआत

एपल ने अपने सप्लायर्स को फोल्डेबल iPad के बारे में संकेत दिया है। इसे अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2023 21:13 IST
ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में Samsung का पहला स्थान है
  • एपल के रेवेन्यू में iPhone की तुलना में iPad की हिस्सेदारी बहुत कम है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल सेगमेंट में मौजूदगी नहीं है। हालांकि, कंपनी इस सेगमेंट में अपनी शुरुआत फोल्डेबल स्मार्टफोन के बजाय फोल्डेबल iPad के साथ कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का पहला स्थान है। 

DigiTimes की रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने अपने सप्लायर्स को फोल्डेबल iPad के बारे में संकेत दिया है। इसे अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, एपल ने इसके डिजाइन को फाइनल नहीं किया है। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के बजाय iPad जैसे बड़े डिवाइस के साथ इस सेगमेंट में शुरुआत करने की योजना बनाई है। कंपनी के रेवेन्यू में iPhone की तुलना में iPad की हिस्सेदारी बहुत कम है। इससे पहले एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने बताया था कि फोल्डेबल iPad में कार्बन फाइबर किकस्टैंड हो सकता है। 
Advertisement

पिछले सप्ताह एपल के CEO, Tim Cook ने प्रत्येक वर्ष आईफोन की नई सीरीज लॉन्च करने का कारण बताया था। उन्होंने वीडियो प्लेटफॉर्म Brut पर कहा था, "मुझे लगता है कि प्रत्येक वर्ष आईफोन उन लोगों के लिए है जो इसे खरीदना चाहते हैं और उनके लिए यह बहुत अच्छी चीज है।" एपल के बिजनेस से एनवायरमेंट पर पड़ने वाले असर के बारे में उनका कहना था कि कंपनी की ओर से कस्टमर्स को उनके आईफोन्स को ट्रेड इन करने का विकल्प दिया जाता है। कुक ने बताया था, "हम लोगों को उनके फोन को ट्रेड इन करने का विकल्प देते हैं और इसके बाद हम उस फोन की दोबारा बिक्री कर सकते हैं अगर वह कार्य कर रहा है। अगर वह खराब है तो हमारे पास उसे डिसअसेंबल करने और उससे मिलने वाले मैटीरियल्स का इस्तेमाल एक नया आईफोन बनाने में करने के तरीके भी हैं।" 

एपल ने पिछले महीने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की 22 सितंबर से भारत और अन्य देशों में बिक्री शुरू की थी। यह पहली बार है कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.