Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन

इस टैबलेट में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इसमें ऊपर दाएं कोने पर स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। कुछ महीने पहले कंपनी ने अपना पहला टैबलेट Ai+ PulseTab पेश किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 सितंबर 2026 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ Nova Tab में 11.97 इंच की टचस्क्रीन दी जाएगी
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T760 होगा
  • Ai+ Nova Tab के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा

इस टैबलेट के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

भारत के स्मार्टफोन मार्केट में हाल ही में बिजनेस शुरू करने वाली NxtQuantum Shift Technologies के Ai+ ब्रांड का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस टैबलेट के डिजाइन, चिपसेट और कलर्स के बारे में जानकारी दी है। आगामी टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T760 दिया जाएगा। इस टैबलेट में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। कुछ महीने पहले कंपनी ने अपना पहला टैबलेट Ai+ PulseTab पेश किया था। 

Ai+ के नए टैबलेट के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर इस डिवाइस के मॉडल की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन URL से इसकी मार्केटिंग Ai+ Nova Tab के तौर पर किए जाने का संकेत मिला है। इस टैबलेट के लिए ऑरेंज कलर का विकल्प होगा। Ai+ Nova Tab में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इसमें ऊपर दाएं कोने पर स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। 

इस टैबलेट के पैनल के मिडल में कंपनी की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर स्पीकर ग्रिल और   USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट में बायीं साइड पर एक अन्य स्पीकर ग्रिल और दो बटन दिए गए हैं। Ai+ Nova Tab में 11.97 इंच की टचस्क्रीन 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T760 दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 2.2 GHz की है। इस टैबलेट में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। Ai+ Nova Tab में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G और Wi-Fi के विकल्प होंगे। 

इस वर्ष अप्रैल में Ai+ PulseTab को पेश किया गया था। इस टैबलेट में 10.95 इंच फुल HD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Ai+ PulseTab में 6 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। इस टैबलेट में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया गया है। Ai+ ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को भी बढ़ाया है। पिछले सप्ताह Ai+ Nova 2 Power को लॉन्च किया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 का इस्तेमाल किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Devices, Camera, Processor, Ai, Market, Display, Tablet, Design, Flipkart, WiFi, Samsung, Mobile, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.