• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Twitter के CEO के तौर पर इस्तीफा देंगे Elon Musk! ट्विटर पर वोटिंग से हुआ फैसला

Twitter के CEO के तौर पर इस्तीफा देंगे Elon Musk! ट्विटर पर वोटिंग से हुआ फैसला

मस्क ने एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि ट्विटर पर सभी प्रमुख नीतिगत बदलावों को मतदान के लिए रखा जाएगा।

Twitter के CEO के तौर पर इस्तीफा देंगे Elon Musk! ट्विटर पर वोटिंग से हुआ फैसला

मस्क वर्तमान में छह कंपनियों में सीईओ का पद संभालते हैं

ख़ास बातें
  • Twitter के CEO ने सोमवार के शुरुआती घंटों में पोल ​​​​पोस्ट किया
  • 12 घंटों के बाद हुआ पोल समाप्त
  • 57.5% यूजर्स ने वोटिंग के जरिए मस्क को अपने पद से हटने की सलाह दी
विज्ञापन
एलन मस्क ने सोमवार को ट्विटर पर एक पोल पोस्ट किया, जिसमें यूजर्स से वोट करने के लिए कहा गया कि क्या उन्हें [Elon Musk] माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप काम करना जारी रखना चाहिए। वोटिंग अब 17 मिलियन से अधिक वोट के साथ समाप्त हो गई है। लगभग 57 प्रतिशत यूजर्स ने ट्विटर के प्रमुख के रूप में मस्क के पद से हटने के पक्ष में मतदान किया, जबकि सर्वे में भाग लेने वाले लगभग 42 प्रतिशत यूजर्स ने उन्हें ट्विटर के सीईओ बने रहने के लिए वोट दिया। मस्क ने कहा है कि वह मतदान के परिणामों का पालन करेंगे।

Twitter के CEO ने सोमवार के शुरुआती घंटों में पोल ​​​​पोस्ट किया, और 12 घंटों के बाद, 57.5 प्रतिशत यूजर्स ने अपनी वोटिंग के जरिए मस्क को अपने पद से हटने की सलाह दी। मस्क ने अक्टूबर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला, जिसमें कई छंटनी देखी गई। एलन ने घोषणा की थी कि उन्होंने ट्विटर पर कर्मचारियों को निकाल दिया और बड़े पैमाने पर नीतिगत बदलाव किए।
 

एलन मस्क ने एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि ट्विटर पर सभी प्रमुख नीतिगत बदलावों को मतदान के लिए रखा जाएगा। दोहा में FIFA World Cup का फाइनल मैच देखने गए मस्क ने मैच के ठीक बाद इस ट्वीट को शेयर किया, जिसमें पहले ऐसी व्यवस्था लागू नहीं करने के लिए माफी भी मांगी गई थी। मस्क ने वादा किया है कि आम सहमति पर पहुंचे बिना इस तरह के नीतिगत बदलाव नहीं किए जाएंगे।

अब जब पोल समाप्त हो गया है, ऐसा प्रतीत होता है कि Elon Musk को ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना होगा। हालांकि, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि वह कब ऐसा करने की योजना बना रहे हैं या यदि उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि कौन कार्यभार संभालेगा।
 

मस्क वर्तमान में छह कंपनियों में सीईओ का पद संभालते हैं, जिसमें ट्विटर के अलावा टेस्ला, स्पेसएक्स, द बोरिंग कंपनी, न्यूरालिंक और मस्क फाउंडेशन भी शामिल हैं और पहले उन्होंने सभी छह कंपनियों में काम का ओवरलोड का हवाला देते हुए ट्विटर के सीईओ के रूप में जारी नहीं रहने का इरादा जताया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter, Elon Musk CEO
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »