ट्विटर लाइट लॉन्च, धीमे इंटरनेट के लिए बना है नया वर्ज़न

ट्विटर लाइट लॉन्च, धीमे इंटरनेट के लिए बना है नया वर्ज़न
ख़ास बातें
  • फेसबुक और गूगल ने भी उभरते हुए मार्केट के लिए ऐसे प्रोडक्ट पेश किए हैं
  • यह वर्ज़न कमज़ोर डेटा कनेक्शन या कम डेटा वाले स्मार्टफोन प्लान के लिए है
  • ट्विटर लाइट वेब ब्राउज़र के ज़रिए काम करता है
विज्ञापन
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने बुधवार को अपनी मोबाइल सेवा का ज़्यादा तेज़ वर्ज़न आम यूज़र के लिए पेश किया। यह वर्ज़न कमज़ोर डेटा कनेक्शन या कम डेटा वाले स्मार्टफोन प्लान के लिए है। कंपनी इसके ज़रिए उभरते हुए बाज़ार के ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है।

कंपनी ने इस वर्ज़न को ट्विटर लाइट का नाम दिया गया है। ट्विटर लाइट वेब ब्राउज़र के ज़रिए काम करता है। यह एक अलग फोन ऐप नहीं है। हालांकि, यह दिखने और इस्तेमाल करने में बहुत हद तक ऐप जैसा ही अनुभव देगा।

गौर करने वाली बात है कि फेसबुक और गूगल ने भी उभरते हुए मार्केट के लिए ऐसे प्रोडक्ट पेश किए हैं। फेसबुक ने 2015 में फेसबुक लाइट को उतारा था। वहीं, मंगलवार को गूगल की स्वामित्व वाली कंपनी अल्फाबेट ने यूट्यूब गो को पेश किया। दावा किया गया है कि यह कमज़ोर इंटरनेट कनेक्शन में भी काम करेगा।

(पढ़ें: धीमे कनेक्शन के लिए डाउनलोड और इस्तेमाल करें फेसबुक लाइट ऐप)

कंपनी का अनुमान है कि ट्विटर लाइट को ऐसा बनाया गया है कि इसका फायदा यूज़र को डेटा खपत कम करने में होगा। ब्राउज़र पर इस्तेमाल किए जाने वाले इस वर्ज़न से डेटा की खपत 40 फीसदी तक कम होगी।

ट्विटर के प्रोडक्ट मैनेजर पैट्रिक ट्रॉबर ने कहा, "डेटा सेविंग फ़ीचर को यूज़र एक्टिव करके औसतन 30 फीसदी डेटा की खपत कम कर सकते हैं।" दरअसल, लाइट वर्जन में फोटो डिस्प्ले किए जाने से पहले यूज़र को इसका प्रिव्यू देखने को मिलेगा।

यूट्यूब की तरह ट्विटर की नज़र 130 करोड़ भारतीयों पर है। ट्विटर लाइट को ऐसे वक्त पर लॉन्च किया गया है जब भारत में बेहद ही लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग चल रहा है। क्रिकेट की दीवानगी हर भारतीय के सिर चढ़कर बोलती है। मैच पर नज़र रखने के लिए कई यूज़र ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ट्विटर लाइट बेहद ही कारगर साबित हो सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter Lite, Social, Apps, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »