Tinder पर पार्टनर ढूंढना हुआ और आसान! जोड़े ये कमाल के फीचर्स

आजकल के युवा बहुत ही थोड़े समय में व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। टिंडर के ये नए फीचर्स इसी जरूरत को ध्यान में रखकर इंटरफेस में जोड़े गए हैं।

Tinder पर पार्टनर ढूंढना हुआ और आसान! जोड़े ये कमाल के फीचर्स

डेटिंग ऐप Tinder ने अपने यूजर इंटरफेस में कई नए फीचर्स जोड़े हैं

ख़ास बातें
  • ये फीचर्स व्यक्ति के बारे में कुछ ही शब्दों में काफी कुछ बता सकते हैं।
  • Rizz-first Redesign: यह यूजर इंटरफेस को और ज्यादा रोचक बनाता है।
  • यूजर ऐप को डार्क मोड में भी इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
डेटिंग ऐप Tinder ने अपने यूजर इंटरफेस में कई नए फीचर्स जोड़े हैं जिससे कि प्लेटफॉर्म पर पार्टनर को अब और बेहतर तरीके से, और बहुत कम समय में जाना जा सकेगा। ये ऐसे फीचर्स हैं जो किसी व्यक्ति के बारे में कुछ ही शब्दों में काफी कुछ बता सकते हैं। जिससे कि व्यक्ति की आदतें, उसके शौक, और उसकी पसंद-नापसंद को चुटकी में जाना जा सकेगा। चूंकि अब जेनरेशन Z का समय आ चुका है, इसलिए आजकल के युवा बहुत ही थोड़े समय में व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। टिंडर के ये नए फीचर्स इसी जरूरत को ध्यान में रखकर इंटरफेस में जोड़े गए हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फीचर्स। 

Profile Prompts: टिंडर ने प्रोफाइल प्रॉम्ट्स नाम से प्रोफाइल फीचर जोड़ा है। इसमें कुछ प्रॉम्ट पहले से सेट किए गए हैं जिससे कि यूजर को उस प्रोफाइल के बारे में कुछ मेन पॉइंट्स चुटकी में पता चल जाते हैं। जिसमें से कुछ इस प्रकार हैं- 
'The key to my heart is'
यानि कि ऐसी बात जो कि सामने वाले यूजर के दिल के बेहद करीब हो। 
'The first item on my bucket list is', 
इसमें यूजर कुछ ऐसा लिख सकता है जो कि उसकी पर्चेज लिस्ट में सबसे ज्यादा मायने रखता हो। इससे यूजर की खास जरूरतों का पता लग सकता है। 
'Two truths and a lie'
इसमें यूजर को अपनी जिंदगी के दो सत्य, और एक झूठ लिखना होता है। यहां पर यूजर की जिंदगी के बारे में महत्वपूर्ण बातें पता लग सकती हैं। 

Profile Quiz: टिंडर ने प्रोफाइल क्विज नाम से भी एक फीचर जोड़ा है जिसमें यूजर को रोचक प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। इन प्रश्नों के जवाब यूजर अपने प्रोफाइल पर शो भी कर सकता है। इससे यूजर की प्राथमिकताओं और उसकी रूचि के बारे में तुरंत पता लगाया जा सकता है। 

Basic Info Tags: बेसिक इन्फो टैग्स नामक फीचर भी प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इसमें यूजर अपने जीवन की कुछ बेसिक जानकारी जैसे पालतू जानवर का नाम, यूजर के खाने पीने की आदतें, उसके राशि चिह्न, लव लैंग्वेज जैसी कई जानकारियां यहां देखी जा सकती हैं। 

Enhanced Reporting: प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा बेहतर, और सेफ बनाने के लिए एन्हांस्ड रिपोर्टिंग नामक फीचर यहां जोड़ा गया है। किसी प्रोफाइल के बारे में रिपोर्ट करना, या शिकायत करने का फीचर पहले से ही उपलब्ध था, लेकिन अब यूजर किसी प्रोफाइल के बारे में कई और चीजें भी रिपोर्ट कर सकता है जो उसे आपत्तिजनक लगती हों। 

Rizz-first Redesign: यह यूजर इंटरफेस को और ज्यादा रोचक बनाता है। इसमें नए एनिमेशन जोड़े गए हैं। 

Dark Mode: डार्क मोड नाम का एक और फीचर इंटरफेस में जोड़ा गया है जिसमें यूजर ऐप को डार्क मोड में इस्तेमाल कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »