• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2016: फेसबुक पर भारत पाक क्रिकेट प्रेमी कर रहे एक दूसरे की टीमों का समर्थन

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2016: फेसबुक पर भारत-पाक क्रिकेट प्रेमी कर रहे एक-दूसरे की टीमों का समर्थन

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2016: फेसबुक पर भारत-पाक क्रिकेट प्रेमी कर रहे एक-दूसरे की टीमों का समर्थन
विज्ञापन
आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2016 का खुमार भारत और पाकिस्तान क्रिकेटप्रेमियों के सर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को होने वाले मुकाबले के दौरान भारत-पाक की भिड़ंत होनी है। लेकिन इस मैच से पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों को एक नया फीचर उपलब्ध कराया है।

फेसबुक के नए प्रोफाइल फ्रेम के जरिए यूजर अपनी प्रोफाइल तस्वीर को बदल कर अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन कर सकते हैं। इस फीचर से आप अपनी पसंदीदा टीम के समर्थन के लिए एक बैनर जोड़ सकते हैं। आप अपनी प्रोफाइल में इस अस्थाई बदलाव को हटा कर अपनी पुरानी तस्वीर वापस भी लगा सकते हैं। फेसबुक आपको एक घंटे, एक दिन, एक हफ्ते या फिर जब आपकी मर्जी हो तब प्रोफाइल तस्वीर वापस बदलने का विकल्प दे रहा है।  facebook.com/profilepicframes पर जाकर यूजर इस इस नए फीचर को आजमा सकते हैं।

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आज कहा कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान फेसबुक पर पाकिस्तान के अनेक क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम का समर्थन किया है तो अनेक भारतीय भी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का समर्थन कर रहे हैं।
 

उन्होंने लिखा है,‘ दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों ने फेसबुक के प्रोफाइलपिकफ्रेम्स का इस्तेमाल कर अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन दिखाने के लिए प्रोफाइल फ्रेम चुना है।’

जुकरबर्ग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है कि भारत व पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी कुछ अलग कर रहे हैं। हजारों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर के लिए पाकिस्तानी फ्रेम को चुना है। वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों ने भी भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थन जताते हुए पिकफ्रेम चुना है।’ जुकरबर्ग की इस पोस्ट को 1.2 लाख से अधिक फेसबुक यूजर ने लाइक किया है।

आपको बता दें कि फेसबुक पर दिख रहा यह नया प्रोफाइल फीचर विभिन्न खेलों से लेकर फिल्मों और जन्मदिन व दूसरे मौके के लिए भी उपलब्ध है। 2016 आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी ट्वेंटी पिछले हफ्ते से भारत में खेला जा रहा है और इस साल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »