क्यों टूट जाती है फेसबुक छोड़ने की कसम?

क्यों टूट जाती है फेसबुक छोड़ने की कसम?
विज्ञापन
क्या आपने कभी कसम खाई है कि अब कुछ भी हो जाए, फेसबुक से दूर ही रहना है? और, इस कसम को खाए हुए एक हफ्ता भी नहीं बीतता कि फिर से आप अपना फेसबुक पेज खोलकर बैठ जाते हैं? अगर इन दोनों सवालों के जवाब 'हां' में हैं तो फिर एक बात तय है कि आप अकेले नहीं हैं। ऐसी फेसबुक कसमें खाकर तोड़ने वालों की संख्या बहुत अधिक है। कॉर्नेल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि चार ऐसी वजहें हैं जिनकी वजह से फेसबुक को हाथ न लगाने की कसम बार-बार टूट जाती है।

शोध का नेतृत्व करने वाले एरिक बॉमर ने कहा, "पहली वजह तो कथित लत है। जिन्हें लगता है कि उन्हें फेसबुक की लत लग गई है या फेसबुक इनकी आदत में शामिल है, वे सबसे अधिक फेसबुक इस्तेमाल न करने की कसम तोड़ कर इस पर वापस लौट आते हैं।"

अध्ययन में शामिल एक प्रतिभागी ने आदत के इस पहलू को साफ करते हुए कहा, "फेसबुक इस्तेमाल नहीं करने के फैसले के शुरू के 10 दिनों में जब भी मैं इंटरनेट खोलता था, मेरा हाथ अपने आप अक्षर 'एफ' की तरफ चला जाता था।"

दूसरी वजह निजता और निगरानी है। जिन्हें लगता है कि उनके फेसबुक पेज की निगरानी हो रही है, वे इसकी तरफ कम वापस लौटते हैं। जिन्हें इस बात को जानने की इच्छा होती है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं, वे फेसबुक पर अधिक संख्या में वापस आते हैं।

शोधकर्ताओं ने बताया कि तीसरी वजह व्यक्ति की मन:स्थिति है। अगर मूड अच्छा चल रहा है तो फिर फेसबुक इस्तेमाल न करने की कसम को तोड़ना मुश्किल होता है।

शोध में यह भी पाया गया कि जिनके पास ट्विटर जैसी अन्य सोशल साइट हैं, वे भी कम ही फेसबुक पर वापस लौटते हैं।

सामाजिक जीवन में तकनीक के इस्तेमाल के बेहतर तरीके जानने वाले भी फेसबुक पर वापस लौटने वालों में बड़ी संख्या में होते हैं। ये अपने फोन से कुछ ऐप हटा देते हैं, तय कर लेते हैं कि 'फ्रेंड' एक निश्चित संख्या से अधिक नहीं बनाने हैं या तय कर लेते हैं कि कुछ खास समय ही फेसबुक पर खर्च करेंगे।

सर्वेक्षण हॉलैंड की एजेंसी 'जस्ट' ने किया और इसके दायरे में 5 हजार लोगों को शामिल किया। सर्वे का डेटा 99daysoffreedom.com ने उपलब्ध कराया, जिसने प्रतिभागियों से 99 दिनों तक फेसबुक से दूर रहने का आग्रह किया था।

इस डेटा को फिर कॉर्नेल की शोध टीम के साथ साझा किया गया। टीम ने इससे जो नतीजे निकाले, उन्हें सोशल मीडिया + सोसाइटी जरनल में प्रकाशित किया गया।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »