• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Viral Video: मोटरसाइकिल को रॉकेट लॉन्चर बनाकर किए स्टंट, 10 राइडर्स हुए गिरफ्तार

Viral Video: मोटरसाइकिल को रॉकेट लॉन्चर बनाकर किए स्टंट, 10 राइडर्स हुए गिरफ्तार

वीडियो के आखिर में उसके साथ पीछे एक अन्य युवक बैठा हुआ नजर आ रहा है, जिसने पटाखों की लड़ी अपने हाथ में ली हुई है और राइडर स्टंट कर रहा है। 

Viral Video: मोटरसाइकिल को रॉकेट लॉन्चर बनाकर किए स्टंट, 10 राइडर्स हुए गिरफ्तार
ख़ास बातें
  • तमिलनाडु के एक बाइकर ने स्टंट के चक्कर में मुसीबत में पड़ गया
  • बाइक से आतिशबाजी करने का एक वीडिया हुआ वायरल
  • बाइक के आगे रॉकेट लॉन्चर लगाकर सड़क पर मार रहा था व्हीली
विज्ञापन
लोग मजे के लिए या ज्यादातर मामलों में सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए अपनी और साथ ही दूसरों की जान को भी दांव पर लगा देते हैं। इसका लेटेस्ट उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है, जिसमें एक युवक रात के समय सड़कों पर मोटरसाइकिल स्टंट कर रहा है। यहां सबसे ज्यादा खतरनाक बात यह है कि इसने अपनी मोटरसाइकिल को रॉकेट लॉन्चर बनाया हुआ है। चलिए इस पूरे मामले को समझते हैं।

तमिलनाडु के एक बाइकर ने स्टंट के चक्कर में मुसीबत में पड़ गया, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। इस वीडियो में उसे बाइक से आतिशबाजी करते हुए देखा जा सकता है, जिससे उसने न केवल अपनी, बल्कि अपने आसपास के लोगों की जान भी जोखिम में डाल दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाइकर अपनी बाइक पर पटाखे लगाकर चलता दिखाई दे रहा है। वह बाइक पर व्हीली (आगे का पहिया हवा में उठाकर बाइक चलाना) करता भी नजर आ रहा है। हालांकि, सबसे खतरनाक बात यह है कि युवक ने बाइक के आगे रॉकेट लॉन्चर को चिपकाया हुआ है और उसे व्हीली करते हुए चलाया है।
 

इतना ही नहीं, वीडियो के आखिर में उसके साथ पीछे एक अन्य युवक बैठा हुआ नजर आ रहा है, जिसने पटाखों की लड़ी अपने हाथ में ली हुई है और राइडर स्टंट कर रहा है। 

वीडियो में उसके आसपास कई राइडर्स अलग-अलग बाइक्स पर चलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि यह कोई लोकल बाइकर गैंग है। कुछ राइडर्स ने हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन कुछ बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे हैं।

NDTV के अनुसार, पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में सहायक अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो बाइकर के साथ था और उसके स्टंट में शामिल था। अभी तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। वीडियो में लगे वॉटरमार्क से पता चलता है कि यह 'डेविल राइडर' इंस्टाग्राम पेज का है, जिसके बाद पुलिस इस यूजर की तलाश में जुटी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »