• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Elon Musk डूब चुके सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को खरीद सकते हैं! अरबपति ने दिया संकेत

Elon Musk डूब चुके सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को खरीद सकते हैं! अरबपति ने दिया संकेत

सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका के बड़े बैंकों में से एक रहा है।

Elon Musk डूब चुके सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को खरीद सकते हैं! अरबपति ने दिया संकेत

Twitter के मालिक Elon Musk अमेरिका के दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक को खरीद सकते हैं, ऐसा संकेत उन्होंने दिया है।

ख़ास बातें
  • Elon Musk अमेरिका के दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक को खरीद सकते हैं।
  • SVB को बीते शुक्रवार को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने पूरी तरह से बंद कर दिया।
  • 2008 के बाद यह किसी अमेरिकी बैंक की सबसे बड़ी असफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन
Twitter के मालिक Elon Musk अमेरिका के दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक को खरीद सकते हैं। Silicon Valley Bank (SVB)अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक माना जाता है। जिसकी 17 शाखाएं देश में मौजूद हैं। अब एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए इस बैंक को खरीदे जाने का संकेत दिया है। इतना ही नहीं, एलन मस्क इसे खरीद कर डिजिटल बैंक में तब्दील कर सकते हैं, ऐसी खबर भी सामने आई है। सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को खरीदने की बात जहां से सामने आई है, उसकी वजह भी हम आपको बता देते हैं। 

दरअसल, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी Razer के को-फाउंडर की ओर से एक ट्वीट के जरिए इसकी शुरुआत की गई। रेजर के को-फाउंडर Min-Liang Tan ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि Twitter को सिलिकॉन वैली बैंक को खरीद लेना चाहिए और इसे एक डिजिटल बैंक में बदल दिया जाना चाहिए। इस ट्वीट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने भी देर नहीं लगाई। उन्होंने जवाब में कह दिया कि वो इस आइडिया के लिए तैयार हैं। यानि कि वो सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। 

सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank (SVB) को बीते शुक्रवार को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने पूरी तरह से बंद कर दिया। रेगुलेटर्स ने बैंक के अंदर उपभोकक्ताओं की जमा राशि को अपने अधीन कर लिया। 2008 के बाद यह किसी अमेरिकी बैंक की सबसे बड़ी असफलता मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि बढ़ी हुई ब्याज दरों के चलते एसेट्स की सेल से हुए नुकसान को फर्म पूरा नहीं कर पाई। इसलिए इसे बंद करना पड़ा। 

सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका के बड़े बैंकों में से एक रहा है। यह अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक था जिसके कैलिफॉर्निया और मैसेच्यूसेट्स में 17 ब्रांच हैं। अब एलन मस्क के ट्वीट के बाद बैंक को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। एलन मस्क अब इसे खरीदने के बारे में आगे क्या विचार सामने लेकर आते हैं, इस बारे में आने वाला वक्त ही बता सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »