• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter पर 650 रुपये की कीमत में मिल रहे Blue सब्सक्रिप्शन पर आपको क्या मिलेगा? जानें

Twitter पर 650 रुपये की कीमत में मिल रहे Blue सब्सक्रिप्शन पर आपको क्या मिलेगा? जानें

1080p या Full HD क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने का फायदा भी दिया जाएगा। वीडियो की टाइम लिमिट भी बढ़ा दी गई है। यूजर्स प्रोफाइल फोटो के साथ NFT भी सेट कर सकते हैं।

Twitter पर 650 रुपये की कीमत में मिल रहे Blue सब्सक्रिप्शन पर आपको क्या मिलेगा? जानें

Twitter Blue सब्सक्रिप्शन Android, iOS और Web तीनों के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • सब्सक्रिप्शन को भारत में iOS और Android पर रोल आउट किया जा रहा है
  • वेब इंटरफेस के लिए Twitter Blue की मासिक सदस्यता की कीमत 650 रुपये है
  • iOS और Android सब्सक्रिप्शन के लिए कीमत 900 रुपये है
विज्ञापन
ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue subscription) को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अकाउंट के वैरिफाइड होने के सबूत के तौर पर मिलने वाला ब्लू टिक अब सब्सक्रिप्शन के रूप में मिलेगा, जिसके साथ ही माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स को कई अन्य पेड फीचर्स मुहैया कराएगा। सब्सक्रिप्शन को भारत में iOS और Android पर रोल आउट किया जा रहा है। इसके अलावा, अमेरिकी यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन में कंपनी ने एक अतिरिक्त फीचर भी जोड़ा है। आइए जानते हैं ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन में आपको क्या मिलेगा?

सबसे पहले कीमत की बात करते हैं। ट्विटर के सपोर्ट पेज के अनुसार, वेब इंटरफेस के लिए Twitter Blue की मासिक सदस्यता की कीमत 650 रुपये, iOS और Android सब्सक्रिप्शन के लिए कीमत 900 रुपये है। वेब यूजर्स के लिए एक 6,800 रुपये कीमत वाली वार्षिक सदस्यता भी है, जिसे एक बार भुगतान करने पर आप थोड़े पैसे बचा सकते हैं, क्योंकि ये लगभग 566 रुपये प्रति माह बैठता है।

फीचर्स की बात करें, तो सब्सक्रिप्शन लेने के बाद, सब्सक्राइबर्स को उनकी प्रोफाइल पर वेरिफाइड ब्लू टिक मार्क के साथ-साथ कुछ अन्य फीचर्स भी मिलेंगे जो क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होंगे। कुछ खास फीचर्स की बात करें, तो सब्सक्राइबर्स को किसी बुकमार्क को फोल्डर में सेव करके रखने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें Bookmark Folders का ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर ट्वीट्स को बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज रखने का फायदा देगा।

इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को टॉप आर्टिकल्स शॉर्टकट मिलेगा, जिसमें नेटवर्क में सबसे ज्यादा शेयर किए जाने वाले आर्टिकल्स शामिल होंगे। यूजर्स को अनडू ट्वीट (Undo Tweet) का ऑप्शन भी मिलेगा। इससे आप किसी ट्वीट को ट्विटर पर विजिबल होने से पहले ही हटा सकते हैं। इतना ही नहीं, वर्ड्स लिमिट को भी बढ़ा दिया गया है।

1080p या Full HD क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने का फायदा भी दिया जाएगा। वीडियो की टाइम लिमिट भी बढ़ा दी गई है। यूजर्स प्रोफाइल फोटो के साथ NFT भी सेट कर सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अमेरिका में ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए ट्वीट्स की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 4,000 कर दी है। ट्विटर ब्लू अब भारत सहित अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, यूके, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, इंडोनेशिया और ब्राजील में उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »