Video: 2 BMW कार की टक्कर में बाल-बाल बचा पुलिस ऑफिसर, देखें वीडियो

वीडियो दुर्घटना से कुछ सेकंड पहले की है। पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी नियमित जांच के लिए BMW 7-सीरीज को फ्रीवे की एक ओर रोका हुआ था।

Video: 2 BMW कार की टक्कर में बाल-बाल बचा पुलिस ऑफिसर, देखें वीडियो

Photo Credit: Screengrab YouTube (@fairfaxcountypolice)

ख़ास बातें
  • BMW M3 ने अमेरिका के एक फ्रीवे में कंट्रोल खोया
  • फ्रीवे के दूसरी ओर खड़ी BMW 7-सीरीज कार से टकराई M3
  • दुर्घटना में बाल-बाल बचा ट्रैफिक अधिकारी
विज्ञापन
तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है और इसी का एक उदाहरण देने वाला वीडियो अमेरिका से आया है। फेयरफैक्स काउंटी पुलिस द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखने को मिला है कि एक फ्रीवे के दूसरी तरफ BMW M3 के कंट्रोल खो देने से कार फ्रीवे के दूसरी तरफ खड़ी BMW 7-सीरीज से टकरा गई। वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी किस्मत वाला था कि वह बाल-बाल बच गया।

वीडियो दुर्घटना से कुछ सेकंड पहले की है। पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी नियमित जांच के लिए BMW 7-सीरीज को फ्रीवे की एक ओर रोका हुआ था। अधिकारी कार की खिड़की से अंदर ड्राइवर से बात कर रहा था, जब फ्रीवे की दूसरी ओर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार 2018 मॉडल M3 का कंट्रोल खो गया। इसे एक 17 वर्षीय युवक चला रहा था।

कार सीधा 7-सीरीज से टकराई, जिससे चालक को मामूली चोटें आईं और पुलिस अधिकारी बाल-बाल बचा। 7-सीरीज के ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारी को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, किशोर चालक को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके ऊपर लापरवाह ड्राइविंग का आरोप लगाया गया है।

नीचे देखें वीडियो:-

पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने प्रेस रिलीज में लोगों को रोड पर सचेत रहने और लापरवाही न करने का भी आग्रह किया और कहा कि "यह एक महत्वपूर्ण अनुस्मारक है कि जीवन एक पल में बदल सकता है। चालक की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षित वाहन चलाए और सुरक्षित पहुंचे।"

डिपार्टमेंट ने आगे कहा, "माता-पिता और अभिभावकों को इस वीडियो को अपने किशोर ड्राइवरों के साथ बातचीत करने के अवसर के रूप में उपयोग करने पर विचार करना चाहिए कि उनका ड्राइविंग व्यवहार दूसरों के जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BMW, BMW car, BMW car accident, BMW Car Crash
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »