• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • आनंद महिंदा हुए इस महिला के टेलेंट के कायल! कहा हम नौकरी पर रखने के लिए तैयार हैं अगर ...

आनंद महिंदा हुए इस महिला के टेलेंट के कायल! कहा- हम नौकरी पर रखने के लिए तैयार हैं अगर ...

पिन से छोटी कार बनाने वाली महिला के टेलेंट से हर कोई प्रभावित नजर आ रहा है।

आनंद महिंदा हुए इस महिला के टेलेंट के कायल! कहा- हम नौकरी पर रखने के लिए तैयार हैं अगर ...

Anand Mahindra के Twitter पोस्ट अक्सर चर्चा में रहते हैं।

ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में महिला स्टेपलर पिन की मदद से कार बना रही है।
  • आनंद महिंद्रा ने नौकरी देने तक का ऑफर दे डाला।
विज्ञापन
महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी रोचक पोस्ट कई बार हैरान करने वाली होती हैं। लेकिन उनके पोस्ट की एक खास बात ये होती है कि आनंद महिंद्रा हमेशा की कुछ इनोवेटिव पोस्ट करते हैं। यह किसी आम आदमी द्वारा किया गया कोई कारनामा भी हो सकता है। एक ऐसा ही पोस्ट उनका फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक महिला को नौकरी पर रखने तक का ऑफर दे डाला। आइए जानते हैं कि आनंद महिंद्रा इस महिला से इतने ज्यादा क्यों प्रभावित हुए। 

Anand Mahindra के Twitter पोस्ट अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह लोगों की हटकर सोच, यूनीक आइडिया और आविष्कारों की अक्सर प्रशंसा करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक महिला की वीडियो क्लिप है। Twitter पोस्ट में यह महिला स्टेपलर पिन की मदद से मिनटों में ही एक छोटी कार बना देती है। आनंद महिंद्रा इस क्रिएटिव आइडिया से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने इस कारनामा करने वाले की जमकर तारीफ की। देखें ये वायरल ट्विटर पोस्ट- 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला स्टेपलर पिन की मदद से छोटा व्हीकल तैयार कर देती है। हैरान की बात ये है कि महिला ने किसी भी चिपकाने वाले पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया है। आनंद महिंद्रा ने इसे बहुत अधिक क्रिएटिव आइडिया कहा। यहां तक कि उन्होंने कह दिया कि महिला को असल कारों को बनाने और डिजाइन करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वह असल कारों को बनाने का काम करती हैं तो हम उन्हें हायर करने के लिए तैयार हैं! 

Twitter पोस्ट 8 जुलाई का है जिसे अब तक 18 लाख लोग देख चुके हैं। इसे 30 हजार के लगभग लाइक मिले हैं। साथ ही 3.5 हजार बार इसे रीट्वीट किया जा चुका है। यूजर्स ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। किसी ने कहा, 'वंडरफुल', तो किसी ने कहा, 'बेस्ट क्रिएटिविटी!' कुछ ने तो अन्य क्रिएटिव पोस्ट भी शेयर कर दिए जिनमें इंसान शतुरमुर्ग बना घूम रहा है।
बहरहाल, पिन से छोटी कार बनाने वाली महिला के टेलेंट से हर कोई प्रभावित नजर आ रहा है। आनंद महिंद्रा इसी तरह के इनोवेटिव पोस्ट के जरिए अक्सर ट्विटर पर छाए रहते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »