• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी को बुक करनी पड़ी कैब, सुनीता विल‍ियम्‍स ने दी ल‍िफ्ट, Twitter पर शेयर की फोटो

आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी को बुक करनी पड़ी कैब, सुनीता विल‍ियम्‍स ने दी ल‍िफ्ट, Twitter पर शेयर की फोटो

Anand Mahindra : भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स ने आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर को लिफ्ट दी और नेक्‍स्‍ट डेस्टिनेशन तक पहुंचाया।

आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी को बुक करनी पड़ी कैब, सुनीता विल‍ियम्‍स ने दी ल‍िफ्ट, Twitter पर शेयर की फोटो

Photo Credit: @anandmahindra

आनंद महिंद्रा ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके साथ मुकेश अंबानी, 3rdiTech की सह-संस्थापक वृंदा कपूर और नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दिखाई दे रही हैं।

ख़ास बातें
  • महिंद्रा समूह के अध्‍यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्वीट की तस्‍वीर
  • शटल बस छूटने के बाद अमेरिका में करनी पड़ी उबर बुक
  • तभी वहां सुनीता विलियम्‍स पहुंच गईं और लिफ्ट दी
विज्ञापन
महिंद्रा समूह के अध्‍यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर उनके द्वारा शेयर किए जाने वाले वीडियोज लोगों को मोटिवेट भी करते हैं। अब आनंद महिंद्रा ने एक दिलचस्‍प वाकया शेयर किया है। बताया है कि उन्‍हें और रिलांयस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को उबर कैब बुक करने की जरूरत पड़ गई। घटना अमेरिका की है, जहां दोनों बिजनेसमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा से जुड़े डिनर और मीटिंग्‍स में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

आनंद महिंद्रा ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके साथ मुकेश अंबानी, 3rdiTech की सह-संस्थापक वृंदा कपूर और नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दिखाई दे रही हैं। आनंद महिंद्रा ने इस फोटो के साथ एक किस्‍सा भी बताया है।  

उन्‍होंने लिखा है कि अमेरिका यात्रा के दौरान टेक हैंडशेक मीटिंग के बाद, वो, मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर अमेरकिा के सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनकी शटल बस छूट गई। आनंद्र महिंद्रा के मुताबिक शटल बस छूटने के बाद उन्‍होंने उबर बुक करने का फैसला किया। इसी दौरान वहां नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आ गईं। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स ने आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर को लिफ्ट दी और नेक्‍स्‍ट डेस्टिनेशन तक पहुंचाया। आनंद महिंद्रा ने इसे ‘वॉशिंगटन मोमेंट' कहा है। 
 

अमेरिका पहुंचे भारत के व्यापार प्रतिनिधिमंडल में आनंद्र महिंद्रा, मुकेश अंबानी, वृंदा कपूर के अलावा जेरोधा और ट्रू बीकन के सह-संस्थापक निखिल कामथ भी शामिल थे। वॉशिंगटन में हुई बैठकों में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ऐपल के सीईओ टिम कुक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन, एएमडी के सीईओ लिसा सु ने भी हिस्‍सा लिया। सुनीता विलियम्स समेत कई अंतरिक्ष यात्री भी बैठक का हिस्‍सा बने। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच टेक, साइंस और स्‍पेस से जुड़े कई विषयों पर सकारात्‍मक बातचीत और समझौते हुए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  2. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  3. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  4. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  5. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  6. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  7. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  8. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  9. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  10. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »