• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Aliens हमसे कॉन्‍टैक्‍ट क्‍यों नहीं कर रहे? नई स्‍टडी में हो गया खुलासा, आप भी जानें

Aliens हमसे कॉन्‍टैक्‍ट क्‍यों नहीं कर रहे? नई स्‍टडी में हो गया खुलासा, आप भी जानें

शोध बताता है कि एलियंस को शायद ऐसे ग्रह नहीं मिल रहे, जो उनके लिए जीवन को दिलचस्‍प बनाते हैं।

Aliens हमसे कॉन्‍टैक्‍ट क्‍यों नहीं कर रहे? नई स्‍टडी में हो गया खुलासा, आप भी जानें

स्‍टडी ‘फर्मी पैराडॉक्‍स’ (Fermi paradox) को भी एक्‍प्‍लोर करती है, जिसके मुताबिक हमारा ब्रह्मांड जितना पुराना है, उस हिसाब से एलियंस ने लंबी दूरी का स्‍पेस ट्रैवल डेवलप कर लिया होगा।

ख़ास बातें
  • arXiv डेटाबेस में पब्लिश हुआ शोध
  • स्‍टडी का रिव्‍यू किया जाना अभी बाकी है
  • साल 1930 से अंतरिक्ष में सिग्‍नल भेज रहे एलियंस
विज्ञापन
दुनियाभर के वैज्ञानिक कई दशकों से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्‍हें आजतक कामयाबी नहीं मिली है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि अगर एलियंस वास्तव में मौजूद हैं, तो उन्होंने हमसे संपर्क करने की कोशिश क्यों नहीं की। अब एक नई स्‍डटी में इस बारे में स्‍पष्‍टीकरण देने की कोशिश की गई है। कहा गया है कि शायद एलियंस हमारे ग्रह पर इसलिए नहीं आए हैं, क्‍योंकि यहां इंटेलिजेंस के कोई संकेत नहीं हैं। गौरतलब है कि वैज्ञानिक साल 1930 से अंतरिक्ष में सिग्‍नल भेज रहे हैं। इन सिग्‍नलों को हासिल करने या उसका जवाब देने में एलियंस को इतना वक्‍त नहीं लगना चाहिए। 

रिसर्चर्स का कहना है कि हमारी आकाशगंगा में मौजूद 400 अरब सितारों में से लगभग 15,000 तारों और उनकी परिक्रमा करने वाले ग्रहों तक ये सिग्‍नल पहुंच चुके हैं। arXiv डेटाबेस में पब्लिश शोध बताता है कि एलियंस को शायद ऐसे ग्रह नहीं मिल रहे, जो उनके लिए जीवन को दिलचस्‍प बनाते हैं। अगर हमारी आकाशगंगा में पृथ्‍वी के अलावा भी कई ग्रहों पर जीवन है, तो शायद एलियंस उन लोगों में ज्‍यादा दिलचस्‍पी रखते हैं जहां न केवल बायलॉजी बल्कि टेक्‍नॉलजी के भी संकेत हैं। जिस पेपर में यह स्‍टडी पब्लिश हुई है, उसका रिव्‍यू किया जाना अभी बाकी है। 

स्‍टडी ‘फर्मी पैराडॉक्‍स' (Fermi paradox) की भी बात करती है, जिसके मुताबिक हमारा ब्रह्मांड जितना पुराना है, उस हिसाब से एलियंस ने लंबी दूरी का स्‍पेस ट्रैवल डेवलप कर लिया होगा। संभावना है कि वो पृथ्‍वी पर आ चुके होंगे। यह मानना कि एलियंस नहीं है, इस बात का सबूत हो सकता है कि हमारी आकाशगंगा में उनके हिसाब से कोई इंटेलिजेंट जीवन नहीं है। 

नई स्‍टडी में एलियंस के पृथ्‍वी से संपर्क ना करने के बारे में एक और स्‍पष्‍टीकरण दिया गया है। कहा गया है कि अगर हमारी आकाशगंगा में जीवन आम है, तो शायद एलियंस हर एक को सिग्‍नल भेजकर अपने संसाधनों को बर्बाद नहीं करने वाले हैं। उनकी रुचि टेक्‍नॉलजी से भरे सिग्‍नलों में ज्‍यादा होगी। एलियंस के हमसे संपर्क ना करने की एक वजह यह भी हो सकती है कि पृथ्‍वी से भेजे गए सिग्‍नल उन तक पहुंचे ही ना हों। मौजूदा निष्‍कर्ष भविष्‍य में होने वाली स्‍टडीज में काम आ सकते हैं।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »