• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • UFO : 27 साल की स्‍टडी के बाद रिसर्चर ने दिया सबूत! बताया कहां क्रैश हुआ था दुनिया का पहला यूएफओ

UFO : 27 साल की स्‍टडी के बाद रिसर्चर ने दिया सबूत! बताया कहां क्रैश हुआ था दुनिया का पहला यूएफओ

UFO : एक रिसर्चर ने कहा है कि उसके पास दुनिया के पहले ‘UFO क्रैश’ का सबूत है।

UFO : 27 साल की स्‍टडी के बाद रिसर्चर ने दिया सबूत! बताया कहां क्रैश हुआ था दुनिया का पहला यूएफओ

रॉबर्टो पिनोटी का दावा है कि उनके पास साल 1933 की घटना के अहम सबूत हैं, जो साबित करते हैं कि वह यूएफओ क्रैश था। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • इटली के रिसर्चर ने शेयर की जानकारी
  • कहा, यूएफओ क्रैश की पहली घटना इटली में हुई थी
  • अमेरिका ने सेकंड वर्ल्‍ड वॉर के वक्‍त चीजें ले लीं
विज्ञापन
एलियंस (Aliens) ऐसा विषय है, जिसने वर्षों से दुनियाभर के एक्‍सपर्ट को बहस में उलझाया है। एलियंस हैं या नहीं? इसी सवाल पर सबसे ज्‍यादा विवाद है। दुनिया का सबसे पावरफुल देश अमेरिका भी एलियंस की मौजूदगी की पुष्टि नहीं करता है। इसके बावजूद कई रहस्‍य अनसुलझे हैं। अब एक रिसर्चर ने कहा है कि उसके पास दुनिया के पहले ‘UFO क्रैश' का सबूत है। यूएफओ यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट। रिसर्चर रॉबर्टो पिनोटी (Roberto Pinotti) का दावा है कि एलियंस सबसे पहले अमेरिका नहीं, इटली पहुंचे थे। 

रॉबर्टो पिनोटी 1930 के दशक में इटली में हुए कथित ‘यूएफओ क्रैश' पर शोध कर रहे हैं। वह 1996 से इस शोध को कर रहे हैं और इस बारे में डेली मेल से बात की है। रॉबर्टो की रिसर्च में कुछ खास प्रगति तब तक नहीं हुई थी, जब तक उन्‍हें कुछ विचित्र डॉक्‍युमेंट्स नहीं मिले थे। डॉक्‍युमेंट्स उन्‍हें किसी गुमनाम शख्‍स ने भेजे थे। उनसे पता चला है कि इटली में हुए ‘यूएफओ क्रैश' को दुनिया से छुपाने की कोशिश की गई थी। 

रॉबर्टो पिनोटी का दावा है कि उनके पास साल 1933 की घटना के अहम सबूत हैं, जो साबित करते हैं कि वह यूएफओ क्रैश था। पिनोटी यह भी दावा करते हैं कि बेनिटो मुसोलिनी (Benito Mussolini) ने एक सीक्रेट डिपार्टमेंट बनाया था, जिसका काम कथित UFO को स्‍टडी करना था। 

पिनोटी ने जो जानकारियां शेयर की हैं उनके मुताबिक UFO इटली में मिलान के पास क्रैश हुआ था। मामले की तहकीकात करने वाले ग्रुप को आरएस/33 कहा जाता था। ग्रुप को गुग्लिल्मो मार्कोनी लीड कर रहा था, जो मुसोलिनी का खास आदमी था। 

पिनोटी के मुताबिक, उन्‍होंने अपने एक साथी के साथ रिसर्च शुरू की थी। उन्‍हें मामले से जुड़े कुछ सीक्रेट डॉक्‍युमेंट्स मिले। डॉक्‍युमेंट्स देने वाले शख्‍स का दावा था कि उन्‍हें वह परिवार से विरासत में मिले हैं। शख्‍स ने यह भी दावा किया कि उनके परिवार का सदस्‍य आरएस/33 नाम के ग्रुप के लिए काम करता था। 

पिनोटी का दावा है कि क्रैश हुए यूएफओ को मिलान में ही सीक्रेट जगह पर रखा गया था। सेकंड वर्ल्‍ड वॉर के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने उसे कब्‍जे में ले लिया और अपने साथ ले गए। जिन डॉक्‍युमेंट्स के आधार पर UFO का दावा किया जा रहा है, वह 1933 के जून महीने में लिखे गए 2 टेलिग्राम थे। उन टेलिग्राम में एक अज्ञात विमान की कथित लैंडिंग की बात है और मामले में चुप्‍पी रखने को कहा गया था। यही नहीं, इस मामले पर रिपोर्ट करने वालों की फौरन गिरफ्तारी की बात भी टेलिग्राम में लिखी गई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »