• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Black Moon क्‍या है? दिसंबर में दूसरी बार दिखेगा नया चांद, क्‍या है इसका मतलब? जानें

Black Moon क्‍या है? दिसंबर में दूसरी बार दिखेगा नया चांद, क्‍या है इसका मतलब? जानें

ब्‍लैक मून शब्‍द का इस्‍तेमाल तब किया जाता है जब एक कैलेंडर महीने में दूसरा नया चांद दिखे।

Black Moon क्‍या है? दिसंबर में दूसरी बार दिखेगा नया चांद, क्‍या है इसका मतलब? जानें

अमावस्या तब होती है जब सूर्य और चंद्रमा एक ही आकाशीय देशांतर (celestial longitude) पर होते हैं।

ख़ास बातें
  • Black Moon की घटना दिखाई देगी आज
  • एक महीने में दूसरे नए चांद के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है यह शब्‍द
  • इस दौरान आकाश में अन्‍य ऑब्‍जेक्‍ट्स की विजिबिल‍िटी बढ़ जाती है
विज्ञापन
साल 2024 का समापन बेहद दिलचस्‍प खगोलीय घटना के साथ होने वाला है। इसका नाम ब्‍लैक मून (Black Moon) है। खगोल विज्ञान में ब्‍लैक मून जैसे शब्‍द को मान्‍यता नहीं मिली है, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में इसने पॉपुलैरिटी बटोरी है शौकिया खगोलविदों और आसमान में होने वाली घटनाओं को ट्रैक करने वाले लोगों के बीच। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्‍लैक मून शब्‍द का इस्‍तेमाल तब किया जाता है जब एक कैलेंडर महीने में दूसरा नया चांद दिखे। आसान भाषा में समझाएं तो 30 नवंबर को अमावस्‍या थी, जिसके बाद 1 दिसंबर को नया चांद दिखना शुरू हुआ। अब आज 30 दिसंबर को भी अमावस्‍या है, जिसके बाद नया चांद 31 दिसंबर से नजर आएगा। इस तरह दिसंबर महीने में यह दूसरा नया चांद होगा।  

US नेवल ऑब्‍जर्वेट्री के अनुसार, ब्‍लैक मून की घटना हर देश में अलग-अलग समय पर दिखेगी। भारत में इसे 31 दिसंबर की तड़के सुबह 3:57 बजे के आसपास देखा जा सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, अमावस्या तब होती है जब सूर्य और चंद्रमा एक ही आकाशीय देशांतर (celestial longitude) पर होते हैं। इस दौरान चंद्रमा का चमकने वाला हिस्‍सा पृथ्‍वी से दूर हो जाता है और नग्‍न आंखों से दिखाई नहीं देता। क्‍योंकि चंद्रमा का चक्र औसतन 29.5 दिन का होता है, इसलिए कभी-कभी एक महीने में दो अमावस्याएं हो सकती हैं। 

ब्‍लैक मून की घटना में चांद भले ना दिखाई दे, लेकिन इससे आकाश में अन्‍य ऑब्‍जेक्‍ट के दिखने के चांस बढ़ जाते हैं। घने अंधेरे वाले इलाके में जाकर तारों, ग्रहों और सुदूर आकाशगंगाओं को स्‍पॉट किया जा सकता है। अगर आपके पास अच्‍छा टेलीस्‍कोप है तो ब्‍लैक मून के दौरान आप बृहस्‍पति और शुक्र जैसे ग्रहों को देख सकते हो। 

चंद्रमा से जुड़ी अन्‍य खबरों में वैज्ञानिक चांद के लिए एक अलग टाइम जोन बनाने पर काम कर रहे हैं। अमेरिका ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) को चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों के लिए एक यूनिवर्सल स्‍टैंडर्ड टाइम (universal standard time) डेवलप करने की जिम्‍मेदारी दी है। प्रस्तावित कोऑर्डिनेटेड लूनार टाइम (LTC) का मकसद अंतरिक्ष अभियानों को मदद करना और एफ‍िशिएंसी को बढ़ाना है। वाइट हाउस ने नासा को यह काम पूरा करने के लिए साल 2026 तक की डेडलाइन दी है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »