SpaceX का रिकॉर्ड, 200वीं बार आसमान से पृथ्‍वी पर उतारा रॉकेट! देखें वीडियो

स्‍पेसएक्‍स ने बताया है कि यह सिलसिला साल 2015 से शुरू हुआ था। तब से अबतक कंपनी के ज्‍यादातर मिशन में रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज ने धरती पर सफल वापसी की है।

SpaceX का रिकॉर्ड, 200वीं बार आसमान से पृथ्‍वी पर उतारा रॉकेट! देखें वीडियो

Photo Credit: Video Grab

हालिया उपलब्धि ने स्‍पेसएक्‍स को गदगद किया है, लेकिन अप्रैल में कंपनी के अरमान टूट गए थे, जब वह दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट सफलता के साथ नहीं उड़ा पाई थी।

ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने लॉन्‍च किया मिशन
  • कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से भरी उड़ान
  • जो रॉकेट पृथ्‍वी पर लौटा, वह कंपनी का 200वां टचडाउन था
विज्ञापन
एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) ने ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। सोमवार को जब स्‍पेसएक्‍स का रॉकेट 72 छोटे सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजकर वापस लौटा, तो वह कंपनी का 200वां टचडाउन था। स्‍पेसएक्‍स ने बताया है कि फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9 rocket) ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्‍थानीय समय के अनुसार शाम को उड़ान भरी। तय योजना के तहत लॉन्‍च के करीब 8 मिनट बाद रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्‍वी पर वापस लौट आया। 

उस स्‍टेज की वह 9वीं लॉन्चिंग और लैंडिंग थी। स्‍पेसएक्‍स के तमाम मिशनों को इसमें शामिल कर दिया जाए, तो कल कंपनी के लिए 200वीं बूस्‍टर लैंडिंग पूरी हुई। स्‍पेसएक्‍स ने बताया है कि यह सिलसिला साल 2015 से शुरू हुआ था। तब से अबतक कंपनी के ज्‍यादातर मिशन में रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज ने धरती पर सफल वापसी की है। 

बताया जाता है कि कंपनी ने ट्रांसपोर्टर-8 (Transporter-8) मिशन को अंजाम दिया। इस साल कंपनी ऐसे 3 मिशन उड़ा चुकी है। ट्रांसपोर्टर-8 मिशन से ठीक 14 घंटे पहले भी कंपनी ने एक मिशन लॉन्‍च किया था। कंपनी ने 52 स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से कक्षा में लॉन्च किया था।
 

हालिया उपलब्धि ने स्‍पेसएक्‍स को गदगद किया है, लेकिन अप्रैल में कंपनी के अरमान टूट गए थे, जब वह दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट सफलता के साथ नहीं उड़ा पाई थी। स्पेसएक्स का स्‍टारशिप रॉकेट (Starship Rocket) अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। अमेरिका के साउथ टेक्सास में एक लॉन्चपैड से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही रॉकेट में विस्‍फोट हो गया। वह दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट था, जिसे पहली बार लॉन्‍च टेस्‍ट किया गया। स्‍टारशिप अपनी कक्षा तक पहुंचने में विफल हो गया। 

कंपनी अपनी स्‍टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के जरिए दुनिया के उन इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाना चाहती है, जो बाकी दुनिया से अगल-थलग हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »