• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • यह है मंगल ग्रह से लिया गया पहला सैंपल जो आएगा पृथ्‍वी पर, जानें पूरा मामला

यह है मंगल ग्रह से लिया गया पहला सैंपल जो आएगा पृथ्‍वी पर, जानें पूरा मामला

नासा ने बताया है कि उसके रोवर ने मंगल ग्रह पर कुल 17 सैंपल्‍स लिए हैं। पर्सवेरेंस रोवर ने पिछले साल फरवरी में मंगल ग्रह पर लैंड किया था।

यह है मंगल ग्रह से लिया गया पहला सैंपल जो आएगा पृथ्‍वी पर, जानें पूरा मामला

Photo Credit: Nasa

बीते दिनों नासा ने बताया था कि उसने साल 2033 में मंगल ग्रह से 30 रॉक सैंपल्‍स को पृथ्वी पर लाने की योजना बनाई है।

ख़ास बातें
  • टाइटेनियम ट्यूब में जमा है सैंपल
  • एक डिपो में पहुंचा दिया गया है सैंपल
  • पर्सवेरेंस रोवर ने कलेक्‍ट किया है सैंपल
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) मंगल ग्रह पर एक बड़े मिशन को अंजाम दे रही है। नासा का पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) मंगल ग्रह से रॉक सैंपल्‍स इकट्ठा कर रहा है। इन सैंपल्‍स को पृथ्‍वी पर वापस लाने के लिए अगले कुछ साल में नासा एक और मिशन को लॉन्‍च करेगी। पर्सवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर जुटाए जा रहे सैंपल्‍स की पहली ट्यूब तैयार की है। टाइटेनियम ट्यूब में जमा सैंपल्‍स को मंगल ग्रह पर बनाए गए एक डिपो में पहुंचा दिया गया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले 2 महीनों में पर्सवेरेंस रोवर मंगल ग्रह की सतह से चट्टान और मिट्टी के नमूने वाली कुल 10 ऐसी टाइटेनियम ट्यूब को जमा करेगा। इन सैंपल्‍स को ‘थ्री फोर्क्स' नाम की जगह पर रखा जा रहा है। पृथ्‍वी से बाहर किसी ग्रह पर यह इस तरह का पहला डिपो है।नासा ने बताया है कि उसके रोवर ने मंगल ग्रह पर अपने ऑपरेशन के 2 साल में कुल 17 सैंपल्‍स लिए हैं। पर्सवेरेंस रोवर ने पिछले साल फरवरी में मंगल ग्रह पर लैंड किया था। 

बीते दिनों नासा ने बताया था कि उसने साल 2033 में मंगल ग्रह से 30 रॉक सैंपल्‍स को पृथ्वी पर लाने की योजना बनाई है और इस मिशन में मदद के लिए वह दो छोटे हेलीकॉप्टर भेज रही है। पहले नासा की तैयारी मंगल ग्रह पर एक और रोवर भेजने की थी, जो पर्सवेरेंस रोवर से उसके सैंपल्‍स को लेकर उन्‍हें अपने रोबोट लैंडर में ला सके,‍ जिसे मार्स एसेंट वीकल (Mars Ascent Vehicle) कहा जाता है। हालांकि अब प्‍लानिंग में बदलाव किया गया है और पर्सवेरेंस ही ज्‍यादातर काम पूरा करेगा। बहरहाल, जिस सैंपल को डिपो में पहुंचाया गया है, वह आग्नेय (igneous) चट्टान का सैंपल है। इसे इस साल की शुरुआत में इकट्ठा किया गया था। सैंपल को रोवर ने संभालकर रखा था और आखिरकार ट्यूब में भर दिया।  

पर्सवेरेंस रोवर जब मंगल ग्रह पर पहुंचा था, तब इसके साथ एक हेलीकॉप्‍टर भी था। इनजेनिटी (Ingenuity) नाम के इस ड्रोन ने अपनी परफॉर्मेंस से पूरी दुनिया को हैरान किया है। यह मंगल ग्रह पर करीब 3 दर्जन उड़ानें भर चुका है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »