• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पूर्णिमा पर नजर आया ‘स्‍ट्रॉबेरी मून’, देखें ये शानदार तस्‍वीरें, आपको भी पसंद आएंगी!

पूर्णिमा पर नजर आया ‘स्‍ट्रॉबेरी मून’, देखें ये शानदार तस्‍वीरें, आपको भी पसंद आएंगी!

सुपरमून की इस प्रक्रिया में पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी करीब 26 हजार किलोमीटर कम हो गई थी।

पूर्णिमा पर नजर आया ‘स्‍ट्रॉबेरी मून’, देखें ये शानदार तस्‍वीरें, आपको भी पसंद आएंगी!

Photo Credit: Twitter/Sidharth.M.P

जून महीने की पूर्णिमा को स्‍ट्रॉबेरी मून नाम अमेरिका की जनजातियों द्वारा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • 14 जून को शाम 5.22 बजे से इसे देखा गया
  • भारत समेत दुनियाभर के देशों में नजर आया सुपरमून
  • लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कींं तस्‍वीरें
विज्ञापन
भारत समेत दुनियाभर के देशों में मंगलवार को सुपरमून ने आसमान को रोशन किया। हमारे लिए यह पूर्णिमा का चंद्रमा था, जबकि कई देशों में इसे सुपरमून, स्‍ट्रॉबेरी मून और यहां तक कि हनीमून भी कहा जाता है। यह इस साल का पहला सुपरमून था, जब‍ चंद्रमा, पृथ्‍वी के चारों ओर अपनी कक्षा के सबसे नजदीकी पॉइंट पर आया। इस वजह से पूर्णिमा का चांद काफी बड़ा और हल्‍का लाल रंग लिए हुए दिखाई दे रहा था। 14 जून को शाम 5.22 बजे से इसे देखा गया और लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कीं। 

नासा के अनुसार, मंगलवार को चंद्रमा, पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में निकटतम बिंदु पर था। इसे पेरिगी (perigee) कहा जाता है। इसी वजह से चंद्रमा ‘सुपरमून' जैसा दिखाई दिया। इस दौरान चंद्रमा का आकार बड़ा और चमकीला नजर आया। देश के कई राज्‍यों में आसमान साफ होने पर लोगों ने इसका दीदार किया। 
सुपरमून की इस प्रक्रिया में पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी करीब 26 हजार किलोमीटर कम हो गई थी। इसी वजह से चांद का यह आकार दिखाई दिया। मंगलवार की पूर्णिमा का चंद्रमा बाकी महीनों की पूर्णिमा के मुकाबले 10 फीसदी ज्‍यादा रोशन दिखाई दिया।  

जून महीने की पूर्णिमा को स्‍ट्रॉबेरी मून नाम अमेरिका की जनजातियों द्वारा दिया गया है। बताया जाता है कि इस नाम का इस्तेमाल अल्गोंक्विन, ओजिब्वे, डकोटा और लकोटा लोगों द्वारा किया गया है। हमारे देश में इसे पूर्णिमा ही कहा जाता है, लेकिन पश्चिमी देशों के लिए यह स्‍ट्रॉबेरी मून था। 

नासा के अनुसार, सुपरमून 2022 की यह पूर्णिमा इस साल की सबसे निचली पूर्णिमा थी, जो क्षितिज से सिर्फ 23.3 डिग्री ऊपर उठी। दुनियाभर के लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कीं। उन्‍हीं में कुछ चुनिंदा फोटोज हम आपके लिए लेकर आए हैं। अगर आप इस नजारे को लाइव नहीं देख पाए तो इन तस्‍वीरों का लुत्‍फ उठाइए और हां, आने वाले महीनों में सुपरमून की यह घटना दोबारा होगी, तब भी हम आपके लिए इससे जुड़ी जानकारी लेकर आएंगे। 
इस पूर्णिमा को ऑनलाइन लाइव दिखाने की भी तैयारी की गई थी। इटली के सेकानो में वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के जरिए पूर्णिमा का फ्री लाइवस्ट्रीम दिखाया गया। भारतीय समय के अनुसार, यह रात 12.45 बजे से शुरू हुआ था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  2. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  3. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  4. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  5. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  6. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  7. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  8. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  9. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  10. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »