• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चीनी वैज्ञानिकों का कमाल! धरती से 450km ऊपर स्‍पेस स्‍टेशन पर लगाया ‘कवच’, देखें Video

चीनी वैज्ञानिकों का कमाल! धरती से 450km ऊपर स्‍पेस स्‍टेशन पर लगाया ‘कवच’, देखें Video

Tiangong space station : 3 जुलाई को दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने करीब साढ़े 6 घंटों तक तियांगोंग स्‍टेशन के बाहर काम किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

चीनी वैज्ञानिकों का कमाल! धरती से 450km ऊपर स्‍पेस स्‍टेशन पर लगाया ‘कवच’, देखें Video

Photo Credit: CNSA Watcher

ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में चीन का नया कारनामा
  • साढ़े 6 घंटे का अभियान चलाया
  • अपने स्‍पेस स्‍टेशन पर लगाई खास 'शील्‍ड'
विज्ञापन
चीनी वैज्ञानिक लगातार अंतरिक्ष में खुद को साबित कर रहे हैं। चीन का स्‍पेस स्‍टेशन, तियांगोंग (Tiangong space station) जोकि पिछले करीब एक साल से ऑपरेशन में है, उसकी सुरक्षा के लिए चीन ने बड़ा काम किया है। उसने अपने स्‍पेस स्‍टेशन के बाहर एक तरह की शील्‍ड लगाई है, जो अंतरिक्ष में फैले मलबे से होने वाले नुकसान से स्‍पेस स्‍टेशन को बचाएगी। 3 जुलाई को दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने करीब साढ़े 6 घंटों तक तियांगोंग स्‍टेशन के बाहर काम किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, एस्‍ट्रोनॉट ये गुआंगफू और ली कांग ने इस प्रोटेक्‍शन को सेट किया। उनके सहयोगी ली गुआंगसू ने स्‍पेस स्‍टेशन के अंदर रहकर अभियान में मदद की। तीनों अंतरिक्ष यात्री शेनझोउ 18 मिशन का हिस्‍सा हैं। 

3 जुलाई के अभियान का मुख्‍य काम स्‍पेस स्‍टेशन के बाहर लगी लेबोरेटरी पर एक प्रोटेक्‍शन लगाना था, ताकि अंतरिक्ष मलबे के नुकसान से उसे बचाया जा सके। चीनी के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, स्‍पेस स्‍टेशनों के बाहर लगे कई इंस्‍ट्रूमेंट्स जैसे- केबल्‍स, पाइपलाइनों में सेफ्टी इंस्‍ट्रूमेंट्स के लगाया गया। ऐसा करके स्‍पेस स्‍टेशन को लंबे वक्‍त तक सेफ रखा जा सकेगा और उसके ऑपरेशन में भी कम दिक्‍कतें आएंगी। 



इससे पहले मई महीने में भी ‘ये गुआंगफू' और ‘ली गुआंगसू' ने 28 मई को तियांगोंग स्टेशन के बाहर लगभग 8.5 घंटे काम किया था। उस स्‍पेसवॉक के दौरान ‘ये' और ‘ली' ने ‘स्‍पेस स्टेशन को अंतरिक्ष मलबे से बचाने के लिए एक डिवाइस को इंस्‍टॉल किया। उसका नाम- space debris protection device है। अंतरिक्ष यात्र‍ियों ने वहां मौजूद अन्‍य इंस्‍ट्रूमेंट्स की भी चेकिंग की। 

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन में अंतरिक्ष मलबे के कारण सोलर एैरों को नुकसान पहुंचा था और आंशिक रूप से पावर सप्‍लाई में रुकावट आई थी। 

चीन का स्‍पेस स्‍टेशन पृथ्‍वी से 340 से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। साल 2021 में पहली बार तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल पहुंचा था, जिसने वहां 90 दिन बिताए थे। तब स्‍पेस स्‍टेशन का पहला भाग पूरा हुआ था। स्‍पेस स्‍टेशन की दूसरी और तीसरी यूनिट्स को पिछले साल और इस साल लॉन्‍च किया गया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »