• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सूर्य हुआ ‘बेकाबू’, कल कहर बरपा सकता है एक खतरनाक सौर तूफान, जानें पूरा मामला

सूर्य हुआ ‘बेकाबू’, कल कहर बरपा सकता है एक खतरनाक सौर तूफान, जानें पूरा मामला

Solar storm Alert : कहा जा रहा है कि कल यानी 8 दिसंबर को एक खतरनाक सौर तूफान पृथ्‍वी को टार्गेट कर सकता है।

सूर्य हुआ ‘बेकाबू’, कल कहर बरपा सकता है एक खतरनाक सौर तूफान, जानें पूरा मामला

Solar storm Alert : कहा जा रहा है कि कल यानी 8 दिसंबर को एक खतरनाक सौर तूफान पृथ्‍वी को टार्गेट कर सकता है।

ख़ास बातें
  • आज सूर्य में 5 अलग-अलग सनस्‍पॉट दिखाई दिए हैं
  • इनका फोकस पृथ्‍वी की तरफ है
  • सूर्य में विस्‍फोट हुआ, तो उसका असर पृथ्‍वी पर होगा
विज्ञापन
सूर्य में हो रही हलचलें वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा रही हैं। यह सब उस चक्र का नतीजा है, जिससे सूर्य गुजर रहा है। यह बहुत अधिक एक्टिव फेज में है, जिसके कारण सोलर फ्लेयर्स, कोरोनल मास इजेक्‍शन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कल यह संभावना जताई जा रही थी कि एक मामूली सौर तूफान सूर्य से निकल सकता है। आज सूर्य में 5 अलग-अलग सनस्‍पॉट दिखाई दिए हैं। इनका फोकस पृथ्‍वी की तरफ है। अगर सूर्य में कोई विस्‍फोट होता है, तो उसका असर पृथ्‍वी तक देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि कल यानी 8 दिसंबर को एक खतरनाक सौर तूफान पृथ्‍वी को टार्गेट कर सकता है। आइए जानते हैं कि हमारे ग्रह पर इसका क्‍या असर हो सकता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्य से सोलर फ्लेयर्स का एक सेट पृथ्‍वी की ओर निकला है साथ ही कोरोनल मास इजेक्‍शन यानी CME भी हुआ है। अभी तक यह अनुमान है कि यह G1 कैटिगरी का सौर तूफान होगा। हालांकि यह प्रभावी होगा, इसका पता तभी चलेगा, जब यह पृथ्‍वी के वायुमंडल से टकराएगा। 

रिपोर्ट बताती हैं कि G1-कैटिगरी के सौर तूफान बहुत ताकतवर नहीं होते। इसके बावजूद इनके असर से रेडियो वेव्‍स में गड़बड़ी आ सकती है, साथ ही ब्‍लैकआउट भी हो सकता है। ऐसा होने पर फ्लाइट और शिप से जुड़े ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं। 

हालांकि जो सनस्‍पॉट सूर्य में उभरे हैं, उस हिसाब से यह G5-कैटिगरी का सौर तूफान भी हो सकता है। उस स्थिति में पृथ्‍वी पर ज्‍यादा असर हो सकता है। उदाहरण के लिए, ये सौर तूफान उपग्रहों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी को प्रभावित कर सकते हैं। पावर ग्रिड को भी फेल कर सकते हैं। इन तूफानों का इंसानों पर सीधा प्रभाव नहीं होता। 

याद रहे कि जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं। हमारे सौर मंडल में ये फ्लेयर्स अबतक के सबसे शक्तिशाली विस्फोट हैं, जिनमें अरबों हाइड्रोजन बमों की तुलना में ऊर्जा रिलीज होती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »