• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Solar Eclipse 2026: दिन में छाएगा घनघोर अंधेरा! अगले साल इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, नोट कर लें टाइम

Solar Eclipse 2026: दिन में छाएगा घनघोर अंधेरा! अगले साल इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, नोट कर लें टाइम

साल 2026 का पूर्ण सूर्य ग्रहण खास होने वाला है।

Solar Eclipse 2026: दिन में छाएगा घनघोर अंधेरा! अगले साल इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, नोट कर लें टाइम

साल 2026 का पूर्ण सूर्य ग्रहण खास होने वाला है।

ख़ास बातें
  • 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है।
  • यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।
  • पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है।
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण विज्ञान की नजर में एक गणित खगोलीय घटना होती है लेकिन भारत जैसे देश में इसका खास महत्व होता है। भारत में सूर्य को देव के समान माना गया है जिसे देश के लगभग हर हिस्से में पूजा जाता है। सूर्य पर ग्रहण लगना एक बड़ी घटना यहां मानी जाती है। ज्योतिष के लिए इसके अलग मायने निकलते हैं और आध्यात्म जगत के लिए यह अलग महत्व रखता है। ऐसे ही खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह बहुत ही उत्साह का दिन होता है। इसलिए सूर्य ग्रहण यहां एक बड़ी घटना मानी जाती है। अगर आप भी अगले पूर्ण सूर्य ग्रहण का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको अगले साल लगने वाले खास सूर्य ग्रहण के बारे में यहां पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 

2026 का पहला सूर्य ग्रहण
2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है। यह 2026 में लगने वाला पहला ग्रहण भी होगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा। इस ग्रहण के समय सूरज के चारों तरफ ‘रिंग ऑफ फायर' देखने को मिलती है। यह आंशिक ग्रहण होगा जो अंटार्कटिका, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी छोर समेत प्रशांत, हिंद, अटलांटिक तथा दक्षिणी महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। 

पूर्ण सूर्य ग्रहण पर छायेगा अंधेरा 
साल 2026 का पूर्ण सूर्य ग्रहण खास होने वाला है। यह साल का दूसरा ग्रहण होगा और सूरज इसमें पूरी तरह से अंधेरे की चादर ओढ़ लेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है। इसका अद्भुत नजारा दुनिया के कई हिस्सों में दिखने वाला है। आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन से होकर यह गुजरेगा। स्पेन में मल्लोर्का, मिनोर्का और इबीजा द्वीपों के अलावा यह आइसलैंड में भी दिखेगा। ग्रीनलैंड में भी ग्रहण का नजारा दिखेगा लेकिन अधिकतर ऐसे हिस्सों में यह दिखेगा जहां बहुत कम या न के बराबर आबादी रहती है। 

ग्रहण जब लगता है तो यह न सिर्फ आंखों के लिए एक अद्भुत नजारा होता है, बल्कि यह पूरे ग्रह के वातावरण को प्रभावित करता है। सूर्य से निकलने वाले विकिरण को इस दौरान साफ देखा जा सकता है। इसी अद्भुत नजारे को देखने दुनिया भर के कई हिस्सों में लोग खासतौर पर इकट्ठा होते हैं। इसका इतिहास काफी पुराना है। 

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, 1970 में अमेरिका के पूर्वी तट पर जब ग्रहण लगा था तो हजारों लोग इसे देखने एकत्रित हुए थे। 1972 में इसे लेकर एक खास ग्रहण प्रेमी क्रूज भी निकला था जिसने इस अद्भुत नजारे को खास पलों में जिया। यानी ग्रहण अब ग्लोबल टूरिज्म को आकर्षित करने का एक बड़ा जरिया बन चुका है। 2024 में नॉर्थ अमेरिका में इसी तरह के नजारे को देखने के आयोजनों में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »