• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द देगा दस्तक! मिलेगा स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 प्रोसेसर

OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द देगा दस्तक! मिलेगा स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 प्रोसेसर

OnePlus अगले साल की शुरुआत में कई और नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द देगा दस्तक! मिलेगा स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 प्रोसेसर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus स्मार्टफोन में 165Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट मिल सकता है।
  • OnePlus में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.xx इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन

OnePlus अगले साल की शुरुआत में कई और नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टिप्सटर के अनुसार, OnePlus भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस एक नया स्मार्टफोन तैयार कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अफवाह है कि इसमें 1.5K OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट होगा। आइए OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus का Volkswagen स्मार्टफोन लॉन्च

टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट की है, जिसके अनुसार, OnePlus भारत और ग्लोबल मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका कोडनेम 'Volkswagen' बताया जा रहा है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। टिप्सटर का दावा है कि इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.xx इंच की OLED डिस्प्ले होगी। इसमें OnePlus 15 और OnePlus 15R के समान 165Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस वनप्लस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, अनुमान है कि इस फोन में 9,000mAh की बैटरी होगी जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि OnePlus के ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जानकारी पहली बार सामने आई है। इससे पहले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 प्रोसेसर वाला एक अन्य स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया था। उस फोन का मॉडल नंबर PLU110 था और माना जा रहा है कि वह OnePlus Turbo है।

मॉडल नंबर से पता चला है कि यह डिवाइस चीन के लिए है। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं है कि जिस फोन की बात टिपस्टर ने की है, वह OnePlus Turbo का रीब्रांडेड वर्जन है या वही स्मार्टफोन होगा। टिपस्टर द्वारा शेयर किए कए स्पेसिफिकेशंस OnePlus Turbo के बारे में लीक हुई जानकारी से मिलते हैं। जैसे कि OnePlus Turbo में 6.78 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले होने की अफवाह है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 9,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जो भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार किए गए Volkswagen मॉडल के समान होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »