Solar Eclipse 2026: दिन में छाएगा घनघोर अंधेरा! अगले साल इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, नोट कर लें टाइम
2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है। पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है। इसका अद्भुत नजारा दुनिया के कई हिस्सों में दिखने वाला है। आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन से होकर यह गुजरेगा। अद्भुत नजारे को देखने दुनिया भर के कई हिस्सों में लोग खासतौर पर इकट्ठा होते हैं। इसका इतिहास काफी पुराना है। 2024 में नॉर्थ अमेरिका में इसी तरह के नजारे को देखने के आयोजनों में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।