साइंटिस्ट्स ने बनाया Terminator 2 जैसा रोबोट, पिघलने पर भी दोबारा लेगा शेप

रिसर्चर्स ने इस रोबोट की क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए विभिन्न स्थितियों में इस टेक्नोलॉजी को लागू किया है

साइंटिस्ट्स ने बनाया Terminator 2 जैसा रोबोट, पिघलने पर भी दोबारा लेगा शेप

यह मजबूती से समझौता किए बिना बहुत सी रुकावटों और वातावरण का भी सामना कर सकता है

ख़ास बातें
  • यह रोबोट इलेक्ट्रॉनिक असेंबली जैसे एरिया में कारगर हो सकता है
  • रिसर्चर्स ने रोबोट के शेप बदलने का एक वीडियो भी दिखाया है
  • इस रोबोट को बनाने के लिए गेलियम मेटल का इस्तेमाल हुआ है
विज्ञापन
कई वर्ष पहले आई फिल्म 'Terminator 2' में एक रोबोट दिखाया गया था जो अपनी शेप बदल सकता था। इसे देखकर दर्शक हैरान हुए थे और ये अटकलें लगी थी कि क्या ऐसा वास्तव में हो सकता है। साइंटिस्ट्स ने इसे कर दिखाया है। इस महीने की शुरुआत में साइंटिस्ट्स ने ऐसा रोबोट तैयार करने की घोषणा की थी जो सॉलिड और लिक्विड के बीच शेप बदल सकता है। इसके अलावा यह मजबूती से समझौता किए बिना बहुत सी रुकावटों और वातावरण का भी सामना कर सकता है। 

रिसर्चर्स ने इस रोबोट की क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए विभिन्न स्थितियों में इस टेक्नोलॉजी को लागू किया है। चीन के साइंटिस्ट्स की टीम की अगुवाई वाले रिसर्चर्स का कहना है कि बहुत सी रुकावटों को पार करने की क्षमता रखने वाला यह रोबोट इलेक्ट्रॉनिक असेंबली जैसे एरिया में कारगर हो सकता है। Science Alert ने हांगकांग की चाइनीज यूनिवर्सिटी के इंजीनियर Chengfeng Pan के हवाले से बताया है, "रोबोट्स को सॉलिड और लिक्विड स्थितियों के बीच बदलाव करने की क्षमता देने से इनका इस्तेमाल बढ़ाया जा सकता है।" इस स्टडी में बताया गया है कि कैसे माइक्रोस्कोपिक मैग्नेटिक पार्टिकल्स को लिक्विड मेटल में मिलाया गया था और कैसे वे पार्टिकल्स मैग्नेटिक फंक्शंस को एडजस्ट करने के आधार पर मेटल को गर्म और ठंडा करते हैं। 

इस स्टडी के साथ रिसर्चर्स ने रोबोट के शेप बदलने का एक वीडियो भी दिखाया है। इसमें दिख रहा है कि रोबोट एक कोठरी में बंद है और कुछ सेकेंड बाद वह अपना तापमान बढ़ाकर टर्मिनेटर 2 के रोबोट की तरह जमीन पर पिछल जाता है और कोठरी से बाहर आ जाता है। इसके बाद वह तुरंत ठंडा होने के साथ अपनी शेप को दोबारा हासिल कर लेता है। 

रोबोट को बनाने के लिए साइंटिस्ट्स ने गेलियम मेटल का इस्तेमाल किया है, जो 29 डिग्री से अधिक के तापमान पर पिछल जाता है। साइंटिस्ट्स ने मैग्नेटिक पार्टिकल्स के साथ गेलियम का एक मिक्सचर जोड़ा था, जिससे मैग्नेटोएक्टिव सॉलिड और लिक्विड में तब्दील होने वाली एक प्रकार की मशीन बनाई गई है। साइंटिस्ट्स इसके कुछ वास्तविक कार्यों में इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं। हालांकि, साइंटिस्ट्स को इसके लिए रोबोट में कुछ बदलाव करने की जरूरत होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »