10 साल की बच्ची ने NASA को Pluto को फिर से ग्रह बनाने के लिए खत लिखा, जिस पर NASA ने भी जवाब दिया।
एक 10 साल की बच्ची का NASA को लिखा गया खत इन दिनों चर्चा में है, जिसमें उसने Pluto को फिर से ग्रह बनाने की अपील की है। यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और खास बात यह रही कि NASA के एडमिन Jared Isaacman ने भी इसका जवाब दिया। बच्ची की मासूम अपील और NASA की प्रतिक्रिया ने इस पूरे मामले को और दिलचस्प बना दिया है।
Kaela नाम की इस बच्ची ने अपने लेटर (via @tropicalupdate) में NASA से अनुरोध किया कि Pluto को दोबारा सौरमंडल का नौवां ग्रह घोषित किया जाए। उसने इसके लिए कुछ कारण भी बताए, जैसे Pluto पहले एक ग्रह था, यह हमारे सोलर सिस्टम का हिस्सा है और इसे दोबारा ग्रह बनाने से लोगों को खुशी मिलेगी। अपने लेटर में उसने यह भी लिखा कि अगर यह फैसला NASA के हाथ में है, तो कृपया इसे फिर से ग्रह बनाया जाए।
Kaela ने अपने लेटर में Pluto से जुड़े कुछ फैक्ट्स भी लिखे, जिससे उसने यह दिखाने की कोशिश की कि उसे इस बारे में जानकारी है। उसने बताया कि Pluto एक dwarf planet है, यह Kuiper Belt में स्थित है, इसे 1930 में Clyde Tombaugh ने खोजा था और इसके पांच चंद्रमा हैं। उसने यह भी लिखा कि Pluto पृथ्वी के चंद्रमा से छोटा है।
Kaela - We are looking into this.
— NASA Administrator Jared Isaacman (@NASAAdmin) April 9, 2026
इस वायरल लेटर पर NASA एडमिन Jared Isaacman ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “Kaela - We are looking into this”, यानी कायला हम इसपर विचार कर रहे हैं। इस जवाब ने लोगों की दिलचस्पी को और बढ़ाते हुए यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकय में NASA Pluto को वापस ग्रह मानने पर विचार कर रही है।
बता दें कि Pluto को 2006 में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने ग्रहों की नई परिभाषा के बाद ‘dwarf planet' का दर्जा दिया था। Kuiper Belt में Pluto जैसे कई ऑब्जेक्ट्स मिलने के बाद यह फैसला लिया गया था।
Pluto की खोज 1930 में Clyde W. Tombaugh ने की थी और इसके पांच चंद्रमा - Charon, Styx, Nix, Kerberos और Hydra हैं। दिलचस्प बात यह है कि Pluto का नाम एक 11 साल की स्कूली छात्रा Venetia Burney ने सुझाया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी