NASA के Perseverance रोवर ने बनाया मंगल ग्रह पर सबसे लंबी ड्राइव का रिकॉर्ड

इस रोवर की 19 जून कोरिकॉर्ड बनाने वाली ड्राइव मंगल ग्रह पर चट्टानों के नमूनों को एकत्र करने के इसके मिशन का हिस्सा थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2025 18:24 IST
ख़ास बातें
  • इसने चट्टानों से भरी सतह पर 411 मीटर से अधिक की दूरी तक ड्राइव किया है
  • मंगल ग्रह पर अन्य रोवर्स की तुलना में इसकी स्पीड भी अधिक रही है
  • मंगल ग्रह पर लैंडिंग के बाद से इस रोवर ने काफी प्रगति की है

यह रोवर ड्राइव के साथ इमेजेज को प्रोसेस और एनालाइज कर सकता है

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के Perseverance रोवर ने मंगल ग्रह पर सबसे लंबी ड्राइव को पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाा है। Perseverance ने चट्टानों से भरी सतह पर 411 मीटर से कुछ अधिक की दूरी को पूरा किया है। 

NASA के Curiosity और  Opportunity जैसे मंगल ग्रह पर अन्य रोवर्स की तुलना में इसकी स्पीड भी अधिक रही है। Science Alert की एक रिपोर्ट के अनुसार, Perseverance के एडवांस्ड सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर से यह ड्राइव के साथ इमेजेज को प्रोसेस और एनालाइज कर सकता है। Curiosity और Opportunity रोवर्स को आगे बढ़ने से पहले इमेजेज को कैप्चर और प्रोसेस करना पड़ता है। Perseverance में बेहतर कैपेसिटी होने से मंगल ग्रह पर नई खोज करने के उद्देश्य से वैज्ञानिकों के लिए संभावना बढ़ी है। लगभग चार वर्ष पहले मंगल ग्रह पर लैंडिंग के बाद से Perseverance ने काफी प्रगति की है। इसने 6.5 मीटर की टेस्ट ड्राइव से लेकर चुनौतियों से भरे रास्ते से निपटने में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

Perseverance ने बिना मानवीय हस्तक्षेप के 700 मीटर की ऑटोनॉमस ड्राइव का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस रोवर की 19 जून को रिकॉर्ड बनाने वाली ड्राइव मंगल ग्रह पर चट्टानों के नमूनों को एकत्र करने के इसके मिशन का हिस्सा थी। पिछले डेढ़ महीने से यह रोवर Jezero क्रेटर रिम की बाहरी ढलानों पर मौजूद Krokodillen पठार पर मिट्टी वाली चट्टानों की खोज कर रहा है। अगर चट्टानों के नमूनों में 'फिलोसिलिकेट्स' कहे जाने वाले मिनरल्स पाए जाते हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि पहले इस ग्रह पर बड़ी मात्रा में पानी की मौजूदगी थी। 

इस रोवर ने क्रोकोडिलेन पठार पर मिट्टी वाली ऐसी चट्टानों की खोज की है जो कमजोर हैं और आसानी से टूट सकती हैं। हाल ही में चीन के Zhurong rover की मदद से वैज्ञानिकों ने ऐस प्रमाण जुटाए थे जिनसे सकेत मिला था कि अरबों वर्ष पहले मंगल ग्रह पर महासागर था। मंगल के उत्तरी निचले इलाकों में लगभग चार वर्ष पहले यह रोवर उतरा था।  इस दौरान जुटाए गए डेटा से वहां प्राचीन तटीय रेखा की मौजूदगी दर्शाने वाली भूगर्भीय विशेषताओं का भी पता चला था। इस रोवर ने प्रमाण हासिल करने के लिए यूटोपिया प्लैनिटिया कहे जाने वाले स्थान पर एक चट्टान का विश्लेषण किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.