स्पेस में फंसी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की इस महीने होगी वापसी, NASA कर रही तैयारी

NASA ने बताया है कि विलियम्स और विल्मोर की जगह Crew-10 के एस्ट्रोनॉट्स लेंगे। क्रू 10 मिशन 12 मार्च को ISS पर पहुंचेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 17:56 IST
ख़ास बातें
  • इन एस्ट्रोनॉट्स को SpaceX के Dragon स्पेसक्राफ्ट से वापस लाया जाएगा
  • सुनीता विलियम्स के साथ Butch Wilmore भी ISS पर फंसे हैं
  • क्रू 10 मिशन 12 मार्च को ISS पर पहुंचेगा

क्रू 10 मिशन 12 मार्च को ISS पर पहुंचेगा

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की एस्ट्रोनॉट, Sunita Williams की इस महीने धरती पर वापसी की तैयारी की जा रही है। विलियम्स के साथ Butch Wilmore भी पिछले कई महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे हैं। इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स को बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी SpaceX के Dragon स्पेसक्राफ्ट से वापस लाया जाएगा। 

पिछले वर्ष जून में विलियम्स और विल्मोर आठ दिन के मिशन के लिए ISS पर पहुंचे थे। Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण विलियम्स और विल्मोर की वापसी मुश्किल हो गई थी। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को ISS तक पहुंचने में मुश्किलें हो रही थी। इस स्पेसक्राफ्ट से हीलियम का लीक एक बड़ी मुश्किल थी। ISS की कमान रूस के एस्ट्रोनॉट Oleg Kononenko ने विलियम्स को सौंपी थी। ISS के कमांडर के तौर पर विलियम्स विभिन्न प्रकार के कामकाज और रिसर्च की निगरानी कर रही हैं। कुछ महीने पहले विलियम्स ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरती पर वापसी में देरी पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने ISS को एक 'खुशगवार स्थान' बताया था। विलियम्स का कहना था कि उनके पिछले अनुभव के कारण अंतरिक्ष में जीवन को लेकर एडजस्टमेंट मुश्किल नहीं है। 

NASA ने बताया है कि विलियम्स और विल्मोर की जगह Crew-10 के एस्ट्रोनॉट्स लेंगे। क्रू 10 मिशन 12 मार्च को ISS पर पहुंचेगा। इन एस्ट्रोनॉट्स को विलियम्स और विल्मोर जिम्मेदारियां सौंपेगे। इसके एक सप्ताह बाद इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी होगी। इस मिशन में एस्ट्रोनॉट्स Anne McClain (कमांडर) और Nichole Ayers (पायलट) शामिल हैं। इनके साथ मिशन के स्पेशिलिस्ट्स जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के एस्ट्रोनॉट, Takuya Onishi और रूस की स्पेस एजेंसी Roscosmos के कॉस्मोनॉट, Kirill Peskov होंगे। क्रू-10 मिशन को Dragon स्पेसक्राफ्ट से भेजा जाएगा। यह एस्ट्रोनॉट्स के साथ इस स्पेसक्राफ्ट की 11वीं उड़ान होगी। Dragon स्पेसक्राफ्ट की क्षमता सात पैसेंजर्स को ले जाने की है। 

विलियम्स और विल्मोर की वापसी इस महीने के अंत में हो सकती है। हालांकि, इन एस्ट्रोनॉट्स की वापसी की तिथि का फैसला मौसम की स्थितियों के आधार पर किया जाएगा। NASA ने बताया है कि सतर्कता के उपाय के तौर पर, नए एस्ट्रोनॉट्स को मिशन के लॉन्च के दो सप्ताह पहले आइसोलेशन में रखा जाएगा। क्रू-10 मिशन को 12 मार्च को SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के जरिए Dragon स्पेसक्राफ्ट पर 12 मार्च को लॉन्च किया जाना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.