अंतरिक्ष में चादं, शुक्र और शनि की जुगलबंदी! देखें अद्भुत नजारा

नजारे को बेहतर तरीके से देखने के लिए किसी अंधेरे वाली जगह का चुनाव करें।

अंतरिक्ष में चादं, शुक्र और शनि की जुगलबंदी! देखें अद्भुत नजारा

2025 की शुरुआत में अंतरिक्ष में कई खगोलीय घटनाएँ होने वाली हैं

ख़ास बातें
  • शुक्र और शनि को बिना किसी उपकरण जैसे टेलीस्कोप आदि के पहचाना जा सकेगा।
  • शनि के छल्ले नंगी आंखों से नजर नहीं आएंगे।
  • 21 जनवरी को प्लेनेटरी परेड भी आसमान में दिखाई देगी।
विज्ञापन
नए साल के स्वागत में अंतरिक्ष भी साथ हो लिया है! जी हां, 2025 की शुरुआत में अंतरिक्ष में कई खगोलीय घटनाएँ होने वाली हैं जिनमें कई अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। इन घटनाओं की शुरुआत हो चुकी है। ऐसा ही एक नजारा आज रात आसमान में देखने को मिलेगा जब हमारा चंद्रमा, शुक्र ग्रह और शनि ग्रह एक दूसरे के पास दिखाई देंगे। यानी चंद्रमा इन दोनों ग्रहों से घिरा नजर आएगा। अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह नजारा बेहद खास होने वाला है। इसी तरह जनवरी के अंत में आपको ग्रहों की परेड भी देखने को मिलेगी। इसे प्लेनेटरी परेड (Planetary Parade) कहा जाता है। आइए जानते हैं इन खगोलीय घटनाओं के बारे में विस्तार से। 

भारत में अंतरिक्ष उत्साहियों को एक खास नजारा देखने को मिल सकता है। चांद, शुक्र और शनि एक लाइन में नजर आने वाले हैं। सूर्यास्त के बाद यह नजारा आसमान में देखा (via)जा सकता है। आसमान में दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर यह जुगलबंदी देखी जा सकेगी जब तीनों खगोलीय पिंड के दूसरे के करीब दिखाई देंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात के लगभग 8.30 बजे यह नजारा देखा जा सकता है। इसके लिए किसी खास उपकरण भी की आवश्यकता नहीं है। यह नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा, बशर्तें की आसमान उस वक्त साफ हो और उसमें बादल या कोहरा न छाया हो। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नजारे को बेहतर तरीके से देखने के लिए ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पर लाइट पॉल्यूशन कम हो। यानी मानव निर्मित रोशनी जैसे बल्ब आदि बहुत कम हों या न के बराबर हों। 

हालांकि शुक्र और शनि को बिना किसी उपकरण जैसे टेलीस्कोप आदि के पहचाना जा सकेगा। लेकिन जो लोग शनि के छल्ले देखना चाहते हैं उन्हें इसके लिए टेलीस्कोप जैसे उपकरण की आवश्यकता होगी। यह खगोलीय घटना आने वाली श्रंख्ला की शुरुआत है जिसमें कई और ऐसी घटनाएं आने वाले दिनों में होने जा रही हैं। इसी में प्लेनेटरी परेड भी शामिल है जिसमें शुक्र, मंगल, जुपिटर, शनि, नेप्च्यून, और यूरेनस जैसे ग्रह एक ही लाइन में नजर आने वाले हैं। 

NASA के अनुसार, प्लेनेटरी परेड में शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना किसी उपकरण के देखा जा सकेगा लेकिन नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होगी।

भारत में कब दिखेगी प्लेनेटरी परेड
भारत में प्लेनेटरी परेड को देखना चाहते हैं तो यहां 21 जनवरी के बाद यह देखी जा सकेगी। रात 8:30 बजे के लगभग इसका समय बताया गया है जिसके बाद से इसे देखा जा सकेगा। हालांकि भारत समेत दुनिया के सभी हिस्सों में यह नजारा समान रूप से देखा जा सकेगा। दूसरी प्लेनेटरी परेड मार्च 2025 में देखी जा सकेगी। इस परेड में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून, यूरेनस ग्रह शामिल होंगे। 8 मार्च को इस परेड को देखना सबसे उत्तम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »