अंतरिक्ष में 28 फरवरी को प्लेनेट्री परेड दिखाई देने वाली है। ग्रहों की इस परेड में सात ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं। इन 7 ग्रहों में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून शामिल होंगे। नासा के अनुसार यह घटना बेहद खास है क्योंकि आमतौर पर इस तरह की परेड में 4 से ज्यादा ग्रह एकसाथ नहीं आते हैं। लेकिन इस बार यहां 7 ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं।
अगर आप अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज मंगलवार को एक अहम खगोलीय नजारे का गवाह बनने का मौका मिलेगा। इसे ‘प्लैनेटरी परेड 2025’ कहा जा रहा है, जिसमें एकसाथ 6 ग्रहों को सीधी लाइन में देखा जा सकेगा। 4 ग्रह तो बिना टेलीस्कोप यानी नग्न आंखों से नजर आएंगे। क्या होती है प्लैनेटरी परेड। कौन-कौन से ग्रह आसमान में दिखाई देंगे। इसकी पूरी डिटेल हम आपको देने जा रहे हैं।
इस साल की शुरुआत में ही एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। जिन ग्रहों को आम लोग सिर्फ इंटरनेट पर तस्वीरों में देखते हैं उन्हें आसमान में नंगी आंखों से देखने का मौका मिलने वाला है। यह घटना प्लैनेटरी परेड के दौरान होने वाली है। 21 जनवरी को प्लैनेटरी परेड आसमान में देखी जा सकेगी। रात 8.30 बजे से यह नजारा देखा जा सकेगा।
आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा जब हमारा चंद्रमा, शुक्र ग्रह और शनि ग्रह एक दूसरे के पास दिखाई देंगे। यानी चंद्रमा इन दोनों ग्रहों से घिरा नजर आएगा। हालांकि शुक्र और शनि को बिना किसी उपकरण जैसे टेलीस्कोप आदि के पहचाना जा सकेगा। लेकिन जो लोग शनि के छल्ले देखना चाहते हैं उन्हें इसके लिए टेलीस्कोप जैसे उपकरण की आवश्यकता होगी।
2025 की शुरुआत में ही अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है। इसे प्लेनेटरी परेड (Planetary Parade) कहा जाता है। यह घटना तब होती है जब सभी ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आते हैं। इन्हें देखकर लगता है जैसे ये किसी परेड में चल रहे हों। यह परेड 21 जनवरी और 8 मार्च को दिखाई देगी। भारत समेत इसे दुनिया के सभी हिस्सों में देखा जा सकेगा।