धरती को तबाह कर सकता है अंतरिक्ष में होने वाला ये विस्फोट!

वैज्ञानिकों का कहना है कि जो भी घाकत कण अब तक जांचे गए हैं, उनमें से सबसे ज्यादा खतरा कॉस्मिक किरणों से हो सकता है।

धरती को तबाह कर सकता है अंतरिक्ष में होने वाला ये विस्फोट!

Photo Credit: Space.com

न्यूरॉन स्टार में हुआ विस्फोट पृथ्वी पर जीवन को तबाह कर सकता है।

ख़ास बातें
  • ऐसा विस्फोट पृथ्वी की ओजोन परत को खत्म कर सकता है
  • किलोनोवा (kilonova) विस्फोट से घबराने की जरूरत नहीं है
  • यह बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना मानी जाती है
विज्ञापन
अंतरिक्ष में होने वाली घटनाएं पृथ्वी के जन-जीवन को कितना प्रभावित कर सकती हैं, इस बारे में वैज्ञानिकों ने एक डराने वाली बात कही है। वैज्ञानिकों ने एक नई स्टडी की है जिसमें कहा गया है कि अगर किसी न्यूरॉन तारे के अंदर विस्फोट हो जाता है तो धरती पर जीवन तबाह हो सकता है! इस तरह की घटना को किलोनोवा (kilonova) विस्फोट कहा जाता है। जो कि ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली विस्फोट माना जाता है। 

न्यूरॉन स्टार में होने वाले धमाके से ऐसा क्या हो जाएगा, जिससे लाखों किलोमीटर दूर धरती पर जीवन तबाह हो सकता है? वैज्ञानिक कह रहे हैं कि अगर किलोनोवा (kilonova) विस्फोट होता है तो उससे इस तरह की रेडिएशन निकलती है जो जीवन को नष्ट कर सकती है। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, रेडिएशन में जानलेवा किरणें निकलती हैं जो कि गामा किरणें, एक्स किरणें या अन्य कॉस्मिक किरणें हो सकती हैं। 

यूनिवर्सिटी ऑफ लिनोइस उरबाना शैम्पेन में साइंटिस्ट, और स्टडी के टीम लीडर हैले पर्किंसन के अनुसार, एक न्यूरॉन स्टार में धमाका पृथ्वी से 36 प्रकाश वर्ष दूर होने वाला था। अगर यह धमाका हो जाता तो पृथ्वी पर जीवन तबाह हो सकता था। शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि न्यूरॉन तारों में होने वाला ये शक्तिशाली विस्फोट अणुओं का ऐसा विस्फोट होता है जो कि पृथ्वी की ओजोन परत को खत्म कर सकता है। जिसके कारण धरती पर अगले 1000 साल तक अल्ट्रावॉयलेट किरणें आती रहतीं। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि जो भी घाकत कण अब तक जांचे गए हैं, उनमें से सबसे ज्यादा खतरा कॉस्मिक किरणों से हो सकता है। अगर अंतरिक्ष में ऐसा विस्फोट होता है तो यह किरणों का ऐसा गुबार बनाएगा जो अपने रास्ते की हर चीज को लपेटे में ले लेगा। इसमें असीम ऊर्जा भरी होगी जो ग्रह को बर्बाद कर सकती है। हालांकि शोधकर्ताओं ने ये भी कहा है कि किलोनोवा (kilonova) विस्फोट से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ऐसी घटना है जिसकी संभावना न के बराबर है। यह बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना मानी जाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kilonova, kilonova blast, neuron star, neuron star collision
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »