• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आज रात आसमान से होगा नए साल का स्‍वागत! ऐसे देखें क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात

आज रात आसमान से होगा नए साल का स्‍वागत! ऐसे देखें क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात

Quadrantids meteor shower : क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक एक्टिव है। 2 और 3 जनवरी को यह अपने पीक पर होगा।

आज रात आसमान से होगा नए साल का स्‍वागत! ऐसे देखें क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात

यह उल्‍कापात इसलिए अलग है, क्‍योंकि यह बाकी शॉवर से ज्‍यादा लंबा और चमकदार होता है।

ख़ास बातें
  • इस साल का पहला उल्‍कापात आज और कल रात पीक पर होगा
  • हर घंटे करीब 80 उल्‍काओं की ‘बारिश' दिखाई देगी
  • क्वाड्रंटिड्स उल्‍कापात में ‘2003 EH1' नाम के एक एस्‍टरॉयड का मलबा है
विज्ञापन
अपनी पिछली रिपोर्ट में हमने आपको क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात (Quadrantids meteor shower) के बारे में बताया था। आसमान में आज रात साल 2023 का पहला उल्कापात देखने को मिलेगा। मौसम ने साथ दिया यानी आसमान साफ रहा तो लोग हर घंटे करीब 80 उल्‍काओं की ‘बारिश' होते हुए देख सकेंगे। हालांकि क्वाड्रेंटिड्स हर घंटे करीब 200 उल्‍काओं की ‘बारिश' करने की क्षमता रखता है। क्वाड्रेंटिड्स उल्कापात 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक एक्टिव है। 2 और 3 जनवरी को यह अपने पीक पर होगा। 

रिपोर्टों के अनुसार, यह उल्‍कापात इसलिए अलग है, क्‍योंकि यह बाकी शॉवर से ज्‍यादा लंबा और चमकदार होता है। इसमें उल्‍काओं के बड़े टुकड़े पृथ्‍वी के वायुमंडल में पहुंचते हैं। 2 और 3 जनवरी की रात यह उल्‍कापात सारी रात दिखाई देगा। 3 जनवरी को आधी रात के बाद से भोर होने तक यह अपने पीक पर होगा।   

क्वाड्रंटिड्स उल्‍कापात में ‘2003 EH1' नाम के एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) का मलबा शामिल है। इस एस्‍टरॉयड को साल 2003 में खोजा गया था। एक स्‍टडी के अनुसार, यह एस्‍टरॉयड करीब 3.2 किलोमीटर किलोमीटर तक फैला हुआ है, जिसके अवशेष क्वाड्रंटिड्स उल्‍कापात में मौजूद हो सकते हैं। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह एस्‍टरॉयड हर 5.52 साल में सूर्य की परिक्रमा करता है। पृथ्‍वी इसके मलबे से एक लंबवत कोण (perpendicular angle) पर गुजरती है। इसका मतलब है कि उल्‍काओं की बौछार सीमित समय के लिए होगी। नासा के अनुसार, इस उल्‍कापात का सबसे बेहतरीन नजारा उत्तरी गोलार्ध में दिखाई देगा। हालांकि उल्काएं पूरे आकाश में नजर आएंगी। 
 

ऐसे देख सकते हैं नजारा

आसमान में होने वाली इस घटना को देखने के लिए नासा ने कुछ टिप्‍स दी हैं। 
  • शहर की रोशनी और प्रदूषण से दूर जाएं। ऐसी जगह जाएं, जहां रात को आसमान साफ दिखे और आसपास घना अंधेरा हो। 
  • अगर आपके क्षेत्र में घना कोहरा है, तो आप यह नजारा नहीं देख पाएंगे। 
  • उल्‍कापात को देखने को लिए धैर्य रखने की जरूरत है। काफी देर तक आसमान में देखना होगा, इसलिए कुर्सी पर बैठकर इंतजार करें। इससे आप थकेंगे नहीं। 
  • रात को तापमान कम रहता है। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, इसलिए गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। ठंड से बचने के लिए आग ना जलाएं, इससे रोशनी बढ़ेगी और आप जो नजारा देखना चाहते हैं, वह फीका पड़ सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »