धरती से 400km ऊपर से दिखी आधी जमी पैंगोंग झील, किसने ली तस्‍वीर? जानें

Pangong Tso lake : इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) अमेरिका समेत कई देशों का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है और हमारी पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता रहता है।

धरती से 400km ऊपर से दिखी आधी जमी पैंगोंग झील, किसने ली तस्‍वीर? जानें

पैंगोंग झील दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित झीलों में से एक है। इसका एलीवेशन समुद्र तल से 4,225 मीटर है।

ख़ास बातें
  • लद्दाख में स्थित पैंगोंग त्सो झील की तस्‍वीर आई सामने
  • यह फोटो धरती से 400 किलोमीटर ऊपर से ली गई है
  • इंंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई फोटो
विज्ञापन
भारत के लद्दाख में स्थित पैंगोंग त्सो झील (Pangong Tso lake) की आधी जमी हुई तस्‍वीर सामने आई है। खास यह है कि यह फोटो धरती से 400 किलोमीटर ऊपर से ली गई है। इसे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से कैप्‍चर किया गया है, जो अमेरिका समेत कई देशों का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है और हमारी पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता रहता है। आईएसस पर एस्‍ट्रोनॉट्स की एक टीम हमेशा मौजूद रहती है और वहां रहकर स्‍पेस मिशनों को पूरा करती है। जब भी आईएसएस किसी देश के ऊपर से गुजरता है, तो वहां की यादगार तस्‍वीरें लेता है, जिन्‍हें अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती है।  

पैंगोंग झील दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित झीलों में से एक है। इसका एलीवेशन समुद्र तल से 4,225 मीटर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झील भारत और चीन की सीमाओं तक फैली हुई है। इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद यह मीठे पानी की नहीं, बल्कि खारे पानी की झील है। सर्दियों में झील पूरी तरह से जम जाती है और इस पर मैराथन आयोजित की जाती है। 

 



इस झील की खासियत है कि यह मौसम के हिसाब से अपना रंग बदलती रहती है। तस्वीर के बारे में बताते हुए NASA Earth ने लिखा कि 'पैंगोंग झील की इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई एक तस्वीर। तस्‍वीर में झील का पानी हरे रंग का दिख रहा है, जबकि बर्फ भी हल्‍के हर रंग में नजर आती है। 

नासा के अनुसार, इस इमेज को एक्सपेडिशन 70 (Expedition 70) के क्रू में से किसी ने कैप्‍चर किया। बताया गया है कि इमेज को 25 जनवरी 2024 को Nikon D5 डिजिटल कैमरे से लिया गया। बहरहाल, सोशल मीडिया यूजर्स तस्‍वीर को पसंद कर रहे हैं। लोग इसे सर्दियों की खूबसूरती से जोड़ रहे हैं। हालांकि तस्‍वीर कुछ महीनों पुरानी है, इस‍लिए यह माना जा सकता है कि झील अब जमी हुई नहीं होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »